featured देश

अश्लील वीडियो भेजने पर किरण बेदी ने किया सरकारी अधिकारी को सस्पेंड

kiran 1 अश्लील वीडियो भेजने पर किरण बेदी ने किया सरकारी अधिकारी को सस्पेंड

नई दिल्ली। पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने सरकारी अधिकारी शिवकुमार को वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेजने के लिए पद से निलंबित कर दिया है।बता दें कि इस ग्रुप में उपराज्यपाल किरण बेदी समेत कई सीनियर सरकारी अधिकारी सदस्य थे और अधिकारी की इस हरकत को किसी भी तरह से तर्कसंगत नहीं माना जा सकता।

kiran 1 अश्लील वीडियो भेजने पर किरण बेदी ने किया सरकारी अधिकारी को सस्पेंड

 

दरअसल शिवकुमार ने शुक्रवार की दोपहर को उस वाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो भेज दिया जिसको सरकारी अधिकारियों के बीच सूचना के त्वरित प्रसार के लिए किरण बेदी के निर्देश पर बनाया गया था। इसके बाद उपराज्यपाल सचिवालय के एक स्टाफ सदस्य द्वारा इसे किरण बेदी के संज्ञान में लाने पर शिवपाल को तुरंत निलंबित कर दिया गया। साथ ही शिवकुमार के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67-ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बेदी ने भी शिवकुमार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए उनके कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं। शिवकुमार सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक भी हैं। इस वजह से वह विभिन्न सरकारी विभागों के प्रमुखों के वाट्सएप ग्रुप के सदस्य हैं।

Related posts

निकाय चुनाव के लिए मतदान दलों को किया गया रवाना, धौलपुर नगर परिषद में 60 वार्ड में कराए जाएंगे चुनाव

Aman Sharma

सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांगी महिलाओं के नमाज पढ़ने की इजाजत

bharatkhabar

24 घंटे में COVID-19 से देश में सबसे ज्यादा 507 लोगों की मौत, कुल मामले 585493 हुए

Rani Naqvi