featured धर्म भारत खबर विशेष

Karwa Chauth 2022: इस तरह करें करवा माता को प्रसन्न

karwa chauth puja 2 Karwa Chauth 2022: इस तरह करें करवा माता को प्रसन्न

करवा चौथ व्रत में अब कुछ दिन शेष हैं। 13 अक्टूबर 2022 को पति की लंबी उम्र के लिए सुहागिनें इस व्रत को रखेंगी।

यह भी पढ़ें:- जानिए कैसे मुलायम ने तोड़ा था सोनिया का प्रधानमंत्री बनने का सपना

लेकिन क्या आपको पता है कि करवा माता को कैसे खुश किया जा सकता है। अगर नहीं तो बने रहिए हमारे साथ हम आपको बताएंगे कि कैसे इस खास दिन आप कुछ चीजों की खरीददारी करके करवा माता को खुश कर सकते हैं।

शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ के दिन कुछ चीजें खरीदकर घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे करवा माता खुश होती हैं और वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है।

रजनीगंधा- वास्तु शास्त्र में रजनीगंधा का पौधा पति-पत्नी के रिश्ते में मिठास लाने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए इस दिन इसे घर में लगाने की सलाह दी जाती है। जिससे नीरस वैवाहिक जीवन फिर से प्यार की खुशबू फैलने लगती हैं। इसे उत्तर दिशा में लगाना चाहिए।

बिछिया- इस व्रत की तैयारियां पहले से ही शुरू हो जाती हैं। करवा चौथ वाले दिन नई चांदी की बिछिया खरीदकर पहनने को शास्त्रों में शुभ बताया गया है। क्योंकि बिछिया सुहाग का प्रतीक है और इससे पति का सौभाग्य जुड़ा होता है।

मोरपंख- करवा चौथ के लिए मोरपंख को घर लाना चाहिए इससे पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है। इसे घर में ऐसी जगह लगाना चाहिए जहां पति-पत्नी दोनों की नजर पड़ सके।

कांच की लाल चूड़िया- लाल रंग सुहाग का प्रतीक माना जाता है। करवा चौथ के दिन लाल चूड़ियां खरीदने को सौभाग्य में वृद्धि का कारक माना गया है। चूड़ियां गोल होने के कारण बुध और चंद्रमा का प्रतीक हैं। कांच की चूड़ियों को पवित्र और शुभ माना जाता है। इसकी आवाज से नेगेटिव ऊर्जा खत्म होती है।

करवा चौथ पर ये न खरीदें:-

इस दिन धार वाली चीजें जैसे चाकू, कैंची, सुई भी नहीं खरीदना चाहिए।

सुहागिन महिलाओं को करवा चौथ के व्रत वाले दिन सफेद रंग के कपड़े या इस रंग से जुड़ी कोई भी श्रृंगार की चीजें न खरीदें। सफेद रंग वस्त्र या चूड़ी भी पूजा में शामिल न करें।

Related posts

सलमान ने फिल्म ‘संजू’ में रणबीर की एक्टिंग पर कसा था तंज, तो मिल गया करारा जवाब

mohini kushwaha

डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार कर रही है यह पहल

Rahul srivastava

दो सप्ताह के अंदर सभी अवैध पैथोलॉजी लैब बंद कराए बिहार सरकार: पटना HC

mahesh yadav