मनोरंजन

करन हुए रोमांटिक बिपाशा के लिए लिखा खास गाना

bipasha karan करन हुए रोमांटिक बिपाशा के लिए लिखा खास गाना

मुंबई। करन और बिपाशा कितने रोमांटिक है इस बात का अंदाजा अक्सर उनकी बीच पर खिंचाई हुई पिक्चर्स से लगाया जा सकता है। लेकिन हाल ही अपनी लेडी लव के लिए करन सिंह ग्रोवर ने बिपाशा के लिए एक रोमांटिक गाना लिखा है जिसका नाम राइट एज रेन है। अपने इस गाने के बारे में बात करते हुए करन ने कहा कि मैंने बिपाशा के लिए ‘राइट एज रेन’ लिखा। यह गाना हमारे प्यार के बारे में है।

bipasha-karan

इसके साथ ही करन ने बताया कि वो अपने लिखे इस गाने की रोज प्रैक्टिस भी कर रहे है और वह रॉक संगीत बनाने के लिए ब्रिटिश बैंड डायनासौर के साथ सहयोग करेंगे। बता दें, अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ इस साल 30 अप्रैल को शादी कर ली थी। हालांकि शादी से पहले इन दोनों ने एक साथ अलोन फिल्म में नजर आए थे जिसके बाद इन दोनों के अफेयर के चर्चे सामने आने लगे। इसके साथ ही ‘अलोन’ स्टार आगामी फिल्म ‘3 देव’ में नजर आएंगे। इसमें टिस्का चोपड़ा और केके प्रमुख भूमिका में हैं। इसमें पत्नी अत्यधिक धार्मिक है, जबकि पति नहीं है। फिल्म में केके मेनन, कुणाल रॉय कपूर और टेलीविजन अभिनेता रवि दुबे जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। वह इस फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं।

Related posts

रामायण के रावण बनने के लिए क्यों भूखे रहते थे अरविंद त्रिवेदी?

Mamta Gautam

फिर हुआ कपिल और सुनील में विवाद और कपिल ने बोला कि…

mohini kushwaha

शबाना आजमी ने ‘48वें आईएफएफआई महोत्सव’ का बहिष्कार करने का किया आग्रह

Rani Naqvi