मनोरंजन

रामायण के रावण बनने के लिए क्यों भूखे रहते थे अरविंद त्रिवेदी?

Arvind Trivedi YouTube रामायण के रावण बनने के लिए क्यों भूखे रहते थे अरविंद त्रिवेदी?

कोरोना वायरस के चलते इन दिनों पूरा देश लॉकडाउन है। हर कोई घरों में रह-रहकर बोर हो चुका है। इसलिए देश में लोगों का मनोरंजन करने के लिए रामायण दौबारा से शुरू की गई है। जिसका लोग खुलकर लुत्फ उठा रहे हैं।
दौबारा से रामायण को देखकर हर किसी को अपने बचपन की याद आ गई है। इन सभी पुरानी यादों को आम हो या खास सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दिख रहे हैं।

rawa 1 रामायण के रावण बनने के लिए क्यों भूखे रहते थे अरविंद त्रिवेदी?
ऐसी एक खबर रामायण में लंकापति का रोल करने वाले अरविंद त्रिवेदी को लेकर सामने आयी है। अरविंद मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने 250 से भी ज्यादा गुजराती फिल्मों में काम किया है।

https://www.bharatkhabar.com/anupam-kher-welcomes-kapil-dev-to-the-group-of-baldies/
आपको बता दें रामायण की शूटिंग गुजरात-महाराष्ट्र बॉर्डर के पास उमरगाम में हुई थी। इस दौरान रावण का रोल अदा करने वाले अरविंद बंबई से ट्रेन पकड़कर उमरगाम जाया करते थे। इस दौरान उन्हें ट्रेन में सीट भी नहीं मिलती थी इसलिए उन्हें खड़े होकर जाना पड़ता था।
रामायण की शूटिंग के दिनों को याद करते हुए खुद अरविन्द त्रिवेदी कहते हैं, “मैं असल जिन्दगी में भी राम भक्त और शिव भक्त हूं इसलिए जब भी शूटिंग पर जाया करता तो पूरा दिन उपवास रखता क्योंकि मुझे इस बात का दुःख होता कि दी हुई स्क्रिप्ट के हिसाब से मुझे श्रीराम को उल्टे-सीधे शब्द बोलने हैं। शूटिंग शुरू होने से पहले मैं राम और शिव की पूजा आराधना करता और जब शूटिंग खत्म हो जाती तो कपड़े बदलकर रात को अपना उपवास खोलता। शूटिंग के दौरान यही मेरी दिनचर्या होती।” जैसे ही रामायण के रावण के बारे में दर्शकों को पता चला उनकी तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं हैं।

Related posts

प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ प्रशंसक

bharatkhabar

 रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण ने दिया फैंस को झटका

mohini kushwaha

क्या करिश्मा तन्ना होंगी खतरों के खिलाड़ी की विनर,जानिए करिश्मा से जुड़े रोचक जानकारी..

Mamta Gautam