Breaking News featured देश

काॅमेडियन कपिल शर्मा साल का भरते है 15 करोड़ टैक्स, जानिए शो के वीकएंड के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं

b89a29cf bf01 4275 a0bd db6c75fadbd8 काॅमेडियन कपिल शर्मा साल का भरते है 15 करोड़ टैक्स, जानिए शो के वीकएंड के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं

मुबंई। जैसा की सभी जानते है कि आज साल 2020 का आखिरी दिन है। इसके साथ ही आज पूरे साल हुई घटनाएं याद आ रही है। साथ ही पाॅपुलर लोगों के जीवन सब बताया जा रहा है जो बीते एक साल में घटित हुआ है। अगर हम आज बात कर रहे हैं मशहूर कॉमेडियन और ‘द कपिल शर्मा शो’ के होस्ट कपिल शर्मा की। जो दर्शकों को अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से ऑडियंस का मनोरंजन करते हैं और उन्हें हंसाते हैं। वो करोड़ो दिलों पर राज करते हैं। इसके साथ क्या आपको पता है कि कपिल शर्मा साल भर में कितना टैक्स भरते है। अगर नहीं नहीं जानते हो तो हम बता रहे हैं। कपिल शर्मा ने अपने शो के एक एपिसोड में खुलासा किया था कि वह 15 करोड़ रुपए टैक्स भरते हैं।

वीकेंड एपिसोड के लिए कपिल शर्मा एक करोड़ रुपए लेते हैं-

बता दें कि कपिल शर्मा की फैन फॉलोविंग भी बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स से ज्यादा है। द कपिल शर्मा शो के वीकेंड एपिसोड के लिए कपिल शर्मा एक करोड़ रुपए लेते हैं। इसके साथ ही बता दें कि कपिल शर्मा ने अपने शो के एक एपिसोड में खुलासा किया था कि वह 15 करोड़ रुपए टैक्स भरते हैं। उन्होंने कहा था कि टैक्स भरते रहना चाहिए, इससे देश का विकास होता है। हालांकि ये एपिसोड दो काफी पहले का है। उस वक्त नवजोत सिंह सिद्धू शो का हिस्सा हुआ करते थे। इस एपिसोड में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन गेस्ट बनकर आईं थी। इस पर कपिल शर्मा रिएक्शन देते हैं। वो कहते हैं,”टैक्स देना चाहिए भई। देश की तरक्की के लिए जरूरी है। पर आपने तीन कम बताया है, मैंने 15 दिया था। लेकिन अब कपिल का टैक्स बढ़ने की संभावना है। क्योंकि शो के दूसरे सीजन में उन्होंने अपनी फीस में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की है। पहले जहां वो वीएंड के 60 से 70 लाख रुपए लेते थे। अब एक करोड़ रुपए लेते हैं। इसके अलावा पहले के मुकाबले ज्यादा विज्ञापन करते हैं।

Related posts

नए साल के जश्न पर बनीं फायर सर्विसेज की योजना, 1300 अग्निशामक मुस्तैद होंगे ड्यूटी

Trinath Mishra

निर्भया गैंगरेप केस में सु्प्रीम कोर्ट का फैसला, दोषियों की फांसी की सजा को रखा बरकरार

mohini kushwaha

योगी देंगे प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात, निजी कंपनी प्लांट और सड़कों का करेंगे शिलान्यास

Neetu Rajbhar