featured मनोरंजन यूपी

कानपुर का कुंद्रा कनेक्शन : अरविंद खुद की कंपनी के लिए खरीद रहा था एडल्ट कंटेंट

कानपुर का कुंद्रा कनेक्शन : अरविंद खुद की कंपनी के लिए खरीद रहा था एडल्ट कंटेंट

कानपुर का कुंद्रा कनेक्शन: राज कुंद्रा केस राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफी केस में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद अब कानपुर के अरविंद श्रीवास्तव से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि अरविंद्र श्रीवास्तव ने पहले राज कुंद्रा के लिए काम किया था। लेकिन अरविंद श्रीवास्तव अपनी खुद की ए़डल्ट कंपनी खोलने वाला था। मुंबई पुलिस ने यह बड़ी जानकारी दी कि कानपुर का अरविंद भी एडल्ट कंपनी बनाने का काम शुरू कर चुका था।

राज कुंद्रा एडल्ट कंटेंट खरीद रहा था

मुम्बई पुलिस के मुताबिक राज कुंद्रा अपनी कंपनी के लिए न्यूड मूवी बनवाने के साथ-साथ हॉट हिट मूविट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से एडल्ट कंटेंट भी खरीद रहा था। इस एडल्ट कंपनी की मालकिन रोवा खान है। रोवा खान से मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूछताछ की है। पूछताछ में रोवा खान ने बताया कि वह राज कुंद्रा को हॉटशॉट एप के लिए कंटेंट देती थी।

अरविंद अपनी कंपनी बना रहा था

रोवा खान ने पूछताछ में सबसे पहला नाम कानपुर के अरविंद श्रीवास्त का नाम लिया था। रोवा खान ने बताया कि राज कुंद्रा की तरह अरविंद श्रीवास्तव भी उनकी कंपनी से कंटेंट ले रहा था। रोवा ने बताया कि अरविंद पहले राज कुंद्रा के लिए काम करता था। बाद में उसने हॉट हिट मूवीज के साथ काम शुरू किया।

सिंगापुर में करवाया था रजिस्ट्रेशन

अरविंद ने भारत के कानून से बचने के लिए कंपनी का रजिस्ट्रेशन सिंगापुर में कराया था। मुंबई पुलिस के अनुसार सिंगापुर में पोर्न फिल्में बनाना अपराध नहीं है। इसी वजह से अरविंद श्रीनास्तव ने कंपनी का रजिस्ट्रेशन सिंगापुर में करवाया था।

Related posts

LIVE: 2019 के चुनाव से पहले पीएम मोदी को क्यों याद आए कबीर

Rani Naqvi

संजीवनी फेस्ट कार्यक्रम में पहुंचे सीएम त्रिवेन्द्र, कार्यक्रम के आयोजन से स्थानीय उत्पादों को मिलेगी अलग पहचान

Yashodhara Virodai

शिखर धवन खिलेंगे साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद दिल्ली टीम के लिए विजय हजारे ट्रोफी

Rani Naqvi