Breaking News यूपी

Agra: इनामी बदन सिंह का पुलिस को कराना पड़ा अंतिम संस्कार, जानिए क्यों

Agra: इनामी बदन सिंह का पुलिस को कराना पड़ा अंतिम संस्कार, जानिए क्यों

आगरा: कुछ दिन पहले आगरा में बदन सिंह नाम का एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया था। उसके ऊपर ₹1 लाख का इनाम था। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार आगरा पुलिस के द्वारा करवा दिया गया।

दरअसल एनकाउंटर के बाद बदन सिंह का कोई भी जानने वाला अंतिम क्रिया करने के लिए सामने नहीं आया। 6 दिन तक आगरा पुलिस ने इसका इंतजार किया। इसके बाद जब कोई भी परिजन आगे नहीं आया तो कानूनी कार्रवाई के बाद पुलिस कर्मचारियों के द्वारा ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। आगरा के डॉक्टर अपहरण कांड का आरोपी बदन सिंह पुलिस की हत्या चल गया था। सरकार ने उसको पकड़ने के लिए ₹100000 का इनाम भी निर्धारित किया था।

आगरा के ही एक स्थानीय डॉक्टर से आरोपी बदन सिंह ने 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पहले डॉक्टर का अपहरण किया, इसके बाद पैसे की मांग की। हालांकि इस मामले में आगरा पुलिस ने डॉक्टर को छुड़वा लिया और बदन सिंह की तलाश शुरू कर दी। घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस मुठभेड़ में उसका एनकाउंटर हो गया।

Related posts

कोलकाता में ममला और मोदी आमने सामने, हावड़ा में भिड़े TMC और BJP के समर्थक

Aman Sharma

ब्रिटेन में 70 प्रतिशत तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस का नया स्ट्रोन, जानें सलाहकार पैट्रिक वालेंस ने क्या कहा-

Aman Sharma

प्रियंका गांधी ने सरकार से श्मशान और कब्रिस्तान पर पूछा सवाल?

Shailendra Singh