Breaking News यूपी

Kanpur News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पहुंचे बिठूर

Kanpur News: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू पहुंचे बिठूर

कानपुर: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू रविवार को कानपुर स्थित बिठूर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बिठूर क्षेत्र का भारतीय इतिहास में बड़ा महत्व रहा है।

बिठूर पहुंचे अजय कुमार लल्लू कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। वहां उन्होंने नाना राव पेशवा और रानी लक्ष्मीबाई की मूर्ति पर भी माल्यार्पण किया। इसके पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह दिखाई दिया। सभी ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

कानपुर के रास्ते में ही गंगा बैराज के पास भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने माल्यार्पण करके अजय लल्लू का स्वागत किया। इसके बाद बिठूर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मोक्षदायिनी मां गंगा की पूजा अर्चना की, फिर ब्रह्मा खुटी जी का भी दर्शन किया।

अपने बिठूर दौरे पर अजय कुमार लल्लू मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं, किसान, महिला सभी के साथ गठबंधन करेगी। उत्तर प्रदेश के मुद्दों के साथ उनका गठबंधन होगा। उन्होंने कहा कि इसके पहले लंबे समय तक प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भाजपा को देख लिया है। अब अगली बारी कांग्रेस पार्टी की है।

Related posts

जमुई में नरेंद्र मोदी ने बोला हमला, बोले- बाबा साहेब भीमराव का अपमान करती है कांग्रेस

bharatkhabar

भारत-चीन सीमा विवाद को बातचीत से सुलझाने को तैयार: वांग यी

Samar Khan

दालों के जमाखोरों पर होगी सीधी कार्रवाई, सुनील भराला ने सीएम योगी को लिखा पत्र

bharatkhabar