Breaking News featured देश भारत खबर विशेष मनोरंजन

गांव में मशहूर था कालीन भईया का आइटम डांस, लोगों ने बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज के लिए बताया खतरा

5d82d0cb 33e4 4e31 bedb 97e5f505f5cb गांव में मशहूर था कालीन भईया का आइटम डांस, लोगों ने बाॅलीवुड एक्ट्रेसेज के लिए बताया खतरा

बाॅलीवुड। लोगों के दिलो पर राज करने वाले पंकज त्रिपाठी इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। पंकज त्रिपाठी का किरदार लोगों को खूब पसंद आता है। जिसके चलते उनकी अच्छी-खासी फैन फोलोंईग है। बेवसीरीज मिर्जापुर, सेक्रेड गेम्स संग कई बाॅलीवुड फिल्मों के जरिए उन्होंने भारत की जनता को अपना फैन बना लिया है। हाल ही में पंकज त्रिपाठी नेहा धूपिया के चैट शो ‘नो फिल्टर नेहा’ में शिकरत की। इस दौरान उन्होंने अपने बचपन से जुड़े कुछ अनसुनें किस्से बताए। कैसे वे गांव में होने वाले नाटकों में लड़की बनकर आइटम नंबर का किरदार निभाते थे और उनका डांस सभी को बहुत पसंद भी आता था। जिसके चलते गांव के बड़े-बूढ़ों ने उन्होंने मुबंई आने की सलाह दी और कहा कि यदि वह बाॅलीवुड में गया तो कई एक्ट्रेसेज की छुट्टी कर देगा।

गांव के नाटक में निभाते थे आइटम नंबर का रोल-

बता दें कि हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंचे पंकज त्रिपाठी ने वहां खुलकर बातें की और अपने बचपन से जुड़ी बाते बताई। उन्होंने बताया कि वो अपने गांव में होने वाले नाटक में महिला का रोल निभाते थे, सिर्फ यही नहीं वो इनमें आइटम नंबर भी करते थे। उन्होंने बताया, ‘मैं जब 10वीं कक्षा में था, तब मैंने पहली बार लड़की का रोल निभाया था। उस वक्त जो लड़का, महिला का किरदार निभाता था वो अपने घर से लौटा नहीं था। लोग सोच रहे थे कि उस साल नाटक नहीं होगा क्योंकि वो लड़का नहीं आया था। तभी मैंने खुद इस नाटक में भाग लेने का फैसला किया। पंकज त्रिपाठी ने बताया, ‘हमारे डायरेक्टर राघव चाचा ने कहा था कि अपने पिता जी से इजाजत ले लो, क्योंकि वो गुस्सा हो सकते हैं और स्टेज पर लाठी लेकर चढ़ सकते हैं। मेरे पिता ने मुझे लड़की का रोल करने से नहीं रोका, उन्होंने कहा मुझे जो अच्छा लगता है, मैं कर सकता हूं। इसके बाद मुझसे नाटक के बीच में आइटम डांस कराया जाने लगा, तब भी जब इसकी कोई जरूरत नहीं थी। लोगों को मेरा डांस बहुत पसंद आता था।

मुंबई आना भी नहीं चाहते थे पंकज त्रिपाठी-

उन्होंने आगे बताया कि गांव के बड़े-बूढ़ों ने उन्हें मुंबई जाने की सलाह दी थी। पंकज ने कहा, ‘मेरे गांव के बड़े-बूढों ने कहा कि अगर ये लड़का मुंबई जाता है, तो वो बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस की छुट्टी कर देगा’। पंकज ने बताया कि उस वक्त उनका मानना था कि फिल्मों में दिखाए जाने वाले फीमेल किरदार असल में लड़के ही होते हैं, को लड़की की तरह कपड़ें और मेकअप कर पर्दे पर दिखते हैं। अपने फिल्मी करियर के बारे में पंकज त्रिपाठी ने कहा, ‘मेरा मुंबई आने का कोई प्लान नहीं था। मैं उस समय मुंबई आना भी नहीं चाहता था। मुझे नहीं पता था कि मैं कभी एक्टर बनूंगा, मैं तो बस मस्ती के लिए वो करता था। फैंस के दिलों में अपने शानदार टैलेंट के दमपर अलग जगह बनाने वाले एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने एक्टिंग टैलेंट का लोहा कई प्रोजेक्ट्स के जरिए मनवाया है।

Related posts

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रच दिया इतिहास, सीएम योगी ने दी बधाई

Aditya Mishra

Punjab News: पंजाब कैबिनेट के मीटिंग में लिए कई बड़े फैसले, भगवंत मान ने 26,454 नौकरियों को दी मंजूरी

Rahul

राष्ट्रपति उम्मीदवार चुनने के लिए बीजेपी ने बनाई कमेटी, अमित शाह ने रद्द किया दौरा

Pradeep sharma