Breaking News यूपी

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रच दिया इतिहास, सीएम योगी ने दी बधाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रच दिया इतिहास, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक में फिर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन दिखाते हुए सबको प्रभावित किया है। जर्मनी को पछाड़ते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। यह वर्षों बाद भारत को मिला हॉकी पदक है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए ट्वीट किया। सीएम योगी ने अपने ट्वीट में कहा कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। आज की सफलता भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में लिखी जाएगी। टीम इंडिया की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया, जय हिंद!

Related posts

यूपी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद अपराधों में आयी कमी 

Shailendra Singh

Good News: रेमडेसिविर इजेक्शन के लिए सिप्ला ने जारी किया टोल फ्री नंबर

Aditya Mishra

फारूक अब्दुल्ला की दाल नहीं गलने वाली: रविन्द्र रैना

Mamta Gautam