featured दुनिया देश

नाथूला से कैलाश मानसरोवर की यात्रा हुई रद्द

lskeh नाथूला से कैलाश मानसरोवर की यात्रा हुई रद्द

इन दिनों भारत और चीन सीमा पर बेहद ही तनाव पूर्ण माहौल बना हुआ है। आए दिन इस मुद्दे को लेकर कोई ना कोई नया वाक्या सामने आने लग रहा है। ऐसे में सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए शुक्रवार को सरकार ने सिक्किम में नाथूला के रास्ते जाने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा को रद्द कर दिया है। दिल्ली में जमा हुए श्रद्धालुओं के तीसरे जत्थे को यात्रा के लिए रोक दिया गया। कैलाश मानसरोवर की यात्रा को भारत चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण रद्द किया गया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा नाथूला के रास्ते नहीं होनी है लेकिन उत्तराखंड में लिपूलेख दर्रे के रास्ते इस यात्रा को जारी रखा जाएगा।

lskeh नाथूला से कैलाश मानसरोवर की यात्रा हुई रद्द

दिल्ली में तीसरे जत्थे की यात्रा को रद्द कर दिया गया है। हालांकि चीन द्वारा पहले दो जत्थों के लिए वीजा को जारी कर दिया गया है। लेकिन बचे हुए श्रद्धालुओं के आवेदनों पर सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए रोक लगा दी गई। यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए चीन की मंजूरी का तीन दिन का इंतजार करने के बाद पहले जत्थे को गंगटोक लौटना पड़ा था। बता दें कि नाथून मार्ग पर यात्रा करने के लिए 8 जत्थों के 400 यात्रियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है कि इस रास्ते पर यात्रा को रद्द कर दिया गया है।

बता दें कि चीन ने श्रद्धालुओं को तिब्बत में प्रवेश कराने के लिए दोकलाम इलाके से भारत के सैनिकों को वापस बुलाने की शर्त रखी है। लेकिन सरकार ने इस शर्त को ना मानते हुए यात्रा को रद्द कर दिया है। ऐसे में जानकारी यह भी है कि नाथूला दर्रे से यात्रियों को चीन में प्रवेश करने की मंजूरी नहीं दी गई है। लेकिन उत्तराखंड के रास्ते चीन में दाखिल होने की मंजूरी मिल सकती है। आपको बता दें कि इस वक्त भारत चीन सीमा पर खासा तनाव की स्थिति बनी हुई है। चीन भारत और भूटान की सीमा पर स्थिति डोकलाम क्षेत्र में सड़क का निमार्ण कर रहा है। जिस निर्माण को लेकर भारत और भूटान की ओर से आपत्ति आई है। जिसके बाद भारतीय सेना ने वहां पर काम बंद करा दिया है। भूटान ने इस बारे में आरोप लगाते हुए चीन से कहा है कि उसने समझौते का उल्लघंन कर सड़क का निर्माण कर रहा है। भूटान ने इस मामले में कड़ा रूख अख्तियार करते हुए साफ तौर पर कहा है कि चीन की तरफ से भूटानी सेना के शिविर को और डोकलाम क्षेत्र में डोकोला से वाहनो की आवाजाही के लिए निर्माण की जा रही सड़क को चीन तत्काल रोक दे। इससे दोनों देशों की सीमा तय करने की प्रक्रिया बाधित हो रही है।

Related posts

VVPAT पर्चियों के मिलान में नहीं होगा बदलाव, देखें विपक्ष की मांग पर क्यों अमल नहीं किया आयोग

bharatkhabar

पीएम मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

shipra saxena

पति के सामने ही मां और नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने लगाई पुलिस से गुहार

Shailendra Singh