featured देश

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

JAYANTI पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता का सोमवार तड़के 78 वर्ष की उम्र में अपने घर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं।

jayanti

जयवंती बेन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री थीं। पार्टी के एक अधिकारी ने कहा कि मेहता ने रविवार रात करीब 1.30 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार सोमवार शाम को शिवाजी पार्क श्मशान में किया जाएगा।

करीब छह साल पहले उन्होंने अपनी बहुभाषी आत्मकथा ‘मार्चिग विद टाइम’ का लेखन और विमोचन किया था, जिसमें उन्होंने एक मध्यवर्गीय घर की गृहणी से नगर निगम की पार्षद और उसके बाद सांसद और फिर केंद्रीय मंत्री बनने की अपनी यात्रा का उल्लेख किया था।

पीएम मोदी ने जताया शोक:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयवंती बेन मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, “जयवंती बेन मेहता के निधन पर दुखी हूं। हमें राष्ट्र के प्रति उनका भरपूर योगदान याद है। उनके परिवार के साथ संवेदनाएं।”

जयवंती बेन का सोमवार तड़के 78 वर्ष की उम्र में अपने घर में निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थीं। जयवंती बेन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में मंत्री थीं।

Related posts

हार्दिक पटेल का नया वीडियो रिलीज, बोले- मुझे फर्क नहीं पड़ता

Vijay Shrer

पुलिस ने हाथ-पैर बांधकर पीटा हिरासत में ही हुई मौत, महकमें में मचा हड़कम्प

bharatkhabar

गुरू नानक जी का 551वां प्रकाश पर्व, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Hemant Jaiman