जम्मू - कश्मीर featured राज्य

जम्मू कश्मीर के दो जिलों में बहाल की गई 4G इंटरनेट सेवाएं

जम्मू कश्मीर

जम्मू कश्मीर में शांति कायम रखने के लिए सरकार ने जम्मू कश्मीर में 4G इंटरनेट सेवाएं बंद की हुई थी। सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर को बड़ी रहत देते हुए जम्मू कश्मीर के दो जिलों में रविवार रात से 4G इंटरनेट सेवाओं को बहाल कर दिया गया। ये सेवाएं मध्य कश्मीर के गांदरबल और उत्तरी कमान के मुख्यालय वाले उधमपुर जिले में रविवार रात 9 बजे से फिर शुरू की गई है। इन दो जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में फिलहाल 2जी नेटवर्क पर ही इंटरनेट सेवाएं मिलेंगी। सरकार के इस फैसले से इन दो जिलों को बाड़ी रहत मिली है। इन दो जिलों में लोग हाई स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकेंगे। जो पहले 2G की स्पीड से काम किया जा रहा था अब वहां पर 4G का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

ट्रायल के लिए किया गया शुरू

सरकार के इस फैसले से इंटरनेट से जुडी सेवाओं में तेजी के साथ काम किया जा सकेगा और काम में तेजी आएगी। इसके साथ ही समय की भी बचत होगी। जिन जिलों में 4G इंटरनेट सेवाओं को शुरू किया गया है वहां अभी इसका ट्रायल किया जा रहा है। फिलहाल इन सेवाओं को 8 सितंबर तक जारी रखा जाएगा। इससे पहले 5 अगस्त 2019 से ही जम्मू-कश्मीर में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा गया था। ये सेवाएं आंशिक रूप से 2G नेटवर्क पर बहाल की गई थी। इसके बाद से ही ये कहा जा रहा था कि जल्द ही घाटी के सभी जिलों में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं को शुरू किया जाएगा।

प्रमुख गृह सचिव ने दी जानकारी

केंद्रशासित प्रदेश के प्रमुख गृह सचिव शालीन काबरा ने बताया कि उधमपुर, गांदेरबल में हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को ट्रायल के आधार पर बहाल किया गया है। वहीं अन्य जिलों में इंटरनेट स्पीड 2G पर ही चल रही है। आदेश में यह भी कहा गया है कि मेक-बाइंडिंग के साथ फिक्स्ड लैंडलाइन कनेक्शन, इंटरनेट कनेक्टिविटी बिना किसी पाबंदी के साथ जारी रहेगी।

उधमपुर जम्मू और गांदरबल कश्मीर का है हिस्सा

सरकार ने अभी इन सेवाओं को दो जिलों में ट्रायल के आधार पर शुरू किया है। जम्मू कश्मीर में कुल 20 जिले हैं, जिनमें से 10 जम्मू संभाग और 10 कश्मीर संभाग के हिस्से हैं। उधमपुर जम्मू-संभाग का जिला है। जहां पर सेना की उत्तरी कमान का मुख्यालय भी मौजूद है। इसके अलावा गांदरबल जिला मध्य कश्मीर का हिस्सा है और यह श्रीनगर से 18 किमी की दूरी पर है।

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दिया था हलफनामा

जम्मू-कश्मीर में बीते कई दिनों से हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं को बहाल करने की मांग की जा रही थी। इन सेवाओं को बहाल करने को लेकर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना हलफनामा भी दायर किया था। इसको लेकर प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि गांदरबल और उधमपुर में हाई स्पीड इंटरनेट सेवाओं को ट्रायल के आधार पर शुरू किया गया है और आने वाले वक्त में कुछ और जिलों में ऐसी सेवाओं को बहाल किया जा सकता हैं।

Related posts

समंदर किनारे स्टनिंग लुक में नजर आईं रानी चटर्जी, क्या आपने देखा सेक्सी लुक?

Pooja

अलवर यौन शोषण मामला: फलाहारी बाबा को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा

rituraj

फिर देखने को मिल सकता है भारत-पाक मैच, BCCI ने मांगी परमिशन

shipra saxena