featured देश राज्य

शर्मसार: दुष्कर्म के आरोप में जैन मुनि शांतिसागर गिरफ्तार

gujrat rape case

सूरत। बीते शुक्रवार को गुजरात के सूरत में जैन मुनि शांतिसागर पर एक युवति के साथ दुष्कर्म करने की बात मेडिकल जांच में साफ हो गई है। पुलिस का कहना है कि 45 साल के जैन मुनि को हिरासत में ले लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। मूल रूप से मध्य प्रदेश की एक युवती वडोदरा में रहती हैं। उसने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर जैन मुनि पर आरोप लगाया था कि मुनि ने एक अक्टूबर को सूरत के नागपुरा टीमलियावाड में उससे दुष्कर्म किया था।

gujrat rape case
gujrat rape case

बता दें कि अपने परिजनों के साथ उनके पास धार्मिक प्रसंग में आई थी। जैन मुनि इन दिनों सूरत में चातुमार्स कर रहे हैं। जैन मुनि ने छात्रा को धार्मिक क्रिया के लिए रात में रुकने को कहा। इस दौरान उन्होंने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। इस संबंध में शुक्रवार को ही यहां अठवा थाने में मामला दर्ज किया गया था। युवती की यहां न्यू सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। उधर, दिगंबर जैन समुदाय से संबंधित इस साधु को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाने के बाद हिरासत में ले लिया। सूरत के जैन समुदाय के कुछ संगठनों ने उक्त साधु के समर्थन में यहां प्रदर्शन भी किया।

वहीं जैन मुनि पर आरोप के खिलाफ शनिवार को सकल दिगंबर जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि लड़की ने जैन मुनि आचार्य शांतिसागर महाराज के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराई है। यह आचार्य और जैन समाज को बदनाम करने की साजिश है। एक अक्टूबर की घटना को लेकर 13 अक्टूबर को शिकायत दर्ज करवाना साजिश है। समाज ने कमिश्नर से मामले की सही व न्यायिक जांच कराने की मांग की है। प्रतिनिधियों ने पुलिस से घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच करने की भी मांग की है। साथ ही लड़की और उनके परिजनों की भी जांच हो, जिससे उनके चरित्र के बारे में दुनिया को पता चल सके।

Related posts

पिस्तौल ने दिया धोखा तो दरोगा ने मुंह से किया ठांय-ठांय

mahesh yadav

उत्तराखंड के रुड़की में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से बस में लगी आग,7 लोग बुरी तरह झुलसे

rituraj

फ्रांस में बाढ़ ने मचाई तबाही, अब तक 13 की हुई मौत

rituraj