featured देश राज्य

महावीर जयंती पर योगी आदित्यनाथ से मिला जैन शिष्टमंडल

cm yogi 1 महावीर जयंती पर योगी आदित्यनाथ से मिला जैन शिष्टमंडल

लखनऊ। महावीर जयंती के मौके पर गुरुवार को अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डॉ लोकेश मुनि ने जैन शिष्ठमंडल के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकाल की। इस दौरान आचार्य लोकेश ने जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर की तस्वीर मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर के अहिंसा, शांति और सद्भावना के दर्शन की तत्कालीन समय से अधिक आवश्यकता मौजूदा समय में है। उनके बताए मार्ग पर चलने से हम स्वस्थ, समृद्ध एवं सुखी समाज की संरचना कर सकते हैं।

cm yogi 1 महावीर जयंती पर योगी आदित्यनाथ से मिला जैन शिष्टमंडल

बता दें कि जैन समाज का राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। जैन अनुयायी देश में ही नहीं विश्व में अनेक स्कूल, कॉलेज, अस्पताल आदि चला समाज को विकास की ओर ले जा रहे हैं। आचार्य लोकेश मुनि ने कहा कि जैन धर्म के जरिए अनेक वैश्विक समस्याओं का समाधान संभव है। वर्तमान की तीन प्रमुख समस्याओं आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और गरीबी असमानता का समाधान जैन धर्म में है। परमाणु खतरों और आतंकवाद से जूझ रही दुनिया को भगवान महावीर के अहिंसा और शांति के दर्शन से ही बचाया जा सकता है।

वहीं आचार्य ने कहा कि भगवान महावीर ने संयम आधारित जीवन शैली की बात की। व्यक्तिगत भोग और उपभोग के सीमाकरण को बताया। उन्होंने कहा पदार्थ सीमित है, वो असीम इच्छाओं की पूर्ति नहीं कर सकते। सचमुच उनका मार्गदर्शन पर्यावरण की शुद्धि के लिए बेहद उपयोगी है। भगवान महावीर की शिक्षाएं आर्थिक असामनता को कम करने की आवश्यकता के अनुरूप हैं।

साथ ही उन्होंने बताया कि अभाव और अत्यधिक उपलब्धता दोनों ही हानिकारक है। धन पर कुछ ही लोगों का अधिकार बढ़ती हुई असहिष्णुता का एक कारण है। शिष्ठमंडल में आचार्य लोकेश मुनि के साथ सकल जैन समाज उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनय जैन, प्रोफेसर डॉ अभय कुमार जैन, शैलेन्द्र जैन, अहिंसा विश्व भारती के संयोजक प्रेम गुप्ता, प्रवीण गुप्ता उपस्थित रहे।

Related posts

यूपी : लखनऊ में जीका वायरस संक्रमित मरीजों के लिए बनाया जाएगा कंटेनमेंट जोन

Neetu Rajbhar

5th Test: इंग्लैंड के आगे पस्त दिखी टीम इंडिया, भारत ने 160 रन पर गवांए 6 विकेट

mahesh yadav

मॉम करीना के साथ स्टूडियो पहुंचे तैमूर अली खान, देखें फोटोज

rituraj