featured Breaking News देश

TIME मैगजीन की 100 प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में पीएम मोदी बने प्रमुख दावेदार, पुतिन और ट्रंप भी शामिल

modi1 kpWC TIME मैगजीन की 100 प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में पीएम मोदी बने प्रमुख दावेदार, पुतिन और ट्रंप भी शामिल

TIME मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट तैयार की है जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रमुख दावेवार हैं। इस लिस्ट में माइक्रोसॉफ्ट के सत्या नडेला, यूएस के प्रेजिडेंट डोनाल्ड ट्रंप, रशिया के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन और चीन प्रेजिडेंट शी जिनपिंग भी शामिल हैं।

 

modi1 kpWC TIME मैगजीन की 100 प्रभावशाली शख्सियतों की लिस्ट में पीएम मोदी बने प्रमुख दावेदार, पुतिन और ट्रंप भी शामिल

 

मैगजीन द्वारा हर साल जारी होने वाली इस सूची में कई फील्ड के लोगों को शामिल किया जाता है। जिनमें कलाकार, नेता, साइंटिस्ट, सोशलवर्कर और बिजनेसमैन होते हैं। यह सूची अगले महीने प्रकाशित की जाएगी। मैगजीन के लिए ऑनलाइन वोटिंग की जाएगी।

 

प्रधानमंत्री मोदी पिछली बार भी प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किये गए थे। जिसके लिए संटुक्त राष्ट्र के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मोदी बारे में लिखा था। इस साल टाइम मैगजीन की लिस्ट में नॉर्थ कोरिया के शासक किम जोंग को भी शामिल किया गया है।

 

इसके अलावा पाकिस्तानी-अमेरिकी एक्टर कुमैल नाजियानी, ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जारेद कुशेनर, फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग, अमेजॉन के चीफ जेफ बेजोस, ब्रिटिश रॉयल परिवार के युवराज विलियम और उनकी पत्नी, प्रिंस हेरी और उनकी पत्नी और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को भी शामिल किया गया है।

 

Related posts

मध्य प्रदेश : व्यक्ति ने परिवार के साथ पिया जहर, एक बच्‍ची की हुई मौत

Rahul

UP: प्रियंका गांधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कस्टडी में मारे वाल्मीकि युवक के परिजनों से मिलने जा रही थी आगरा

Rahul

1 जनवरी 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग, तिथि और राहुकल

Rahul