देश

इस साल इसरो के पहले अंतरिक्ष मिशन का काउंटडाउन शुरू, कल होगा लॉन्च

Isro first mission in 2021

बेंगलुरु: इस साल यानी 2021 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पहले अंतरिक्ष कार्यक्रम का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस से पीएसएलवी-सी51 (PSLV-C51/Amazonia-1 mission) का काउंटडाउन आज यानी शनिवार सुबह 8 बज कर 54 मिनट के पास से ही शुरू हुआ है। कल इस मिशन को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी इसरो ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर दी।

Isro news 2 इस साल इसरो के पहले अंतरिक्ष मिशन का काउंटडाउन शुरू, कल होगा लॉन्च

PSLVC51 के चौथे चरण (PS4) के लिए ईंधन पूरा भरा

इसरो ने जारी किए अपने ताजा बयान में बताया कि काउंटडाउन के तहत PSLVC51 के चौथे चरण (PS4) के लिए ईंधन भरना पूरा हो गया है। पीएसएलवी-सी51(PSLV-C51) रॉकेट पीएसएलवी (पोलर सैटेलाइट लांच वेहिकल) का 53वां मिशन होगा। इसके जरिए ब्राजील के Amazonia-1 को लांच किया जाएगा। Amazonia-1 प्राइमरी सैटेलाइट है और इसके साथ 18 अन्य सैटेलाइट्स को भी चेन्नई से करीब 100 किमी दूर श्रीहरिकोटा से लांच किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कल सुब 10 बजकर 24 मिनट पर यह लॉन्च होगा।

Related posts

नितिन गडकरी के पीए की कार घर के बाहर से हुई चोरी

shipra saxena

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान ने एक बार फिर रचा इतिहास, लॉन्च किया ऐसा उपग्रह

Rani Naqvi

नवाज शरीफ ने कहा: कश्मीर भारत का आतंरिक मामला नहीं

bharatkhabar