featured देश

International Yoga Day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार

International Yoga Day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार

International Yoga Day: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस गार्डन पहुंचे और वहां पर मौजूद करीब 15 हजार लोगों के साथ योग किया।

ये भी पढ़ें :-

Aaj Ka Panchang: जानिए 21 जून 2022 का पंचांग, नक्षत्र और राहुकाल

इस मौके पर उन्होंने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए जीवन में इसके महत्व के बारे में बताया और कहा कि निरोग शरीर के लिए यह बहुत जरूरी है। पीएम मोदी ने कहा कि आज विश्व के हर कोने से योग की गूंज सुनाई दे रही है। यह जीवन का आधार बन गया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम Yoga for humanity
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व योग दिवस के अवसर पर कहा कि योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इसलिए, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- Yoga for humanity।

Prabhatkhabar 2022 06 d534ad25 d0c1 438e a66d 7eab61765e8f pm modi International Yoga Day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार

पीएम मोदी ने कहा भारत में हम इस बार योग दिवस हम एक ऐसे समय पर मना रहे हैं जब देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व मना रहा है, अमृत महोत्सव मना रहा है। योग दिवस की ये व्यापकता, ये स्वीकार्यता भारत की उस अमृत भावना की स्वीकार्यता है जिसने भारत के स्वतन्त्रता संग्राम को ऊर्जा दी थी।

Screenshot 2022 06 21 9.42.04 AM International Yoga Day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार

नरेंद्र मोदी ने कहा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमने इस बार “Guardian Ring of Yoga” का ऐसा ही अभिनव प्रयोग विश्व भर में हो रहा है। दुनिया के अलग-अलग देशों में सूर्योदय के साथ, सूर्य की गति के साथ, लोग योग कर रहे हैं।

Screenshot 2022 06 21 9.42.23 AM International Yoga Day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार

योग संपूर्ण मानवता के लिए है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि योग संपूर्ण मानवता के लिए है। योग विश्व में शांति लाता है। पीएम ने संयुक्त राष्ट्र का भी अभिनंदन किया। साथ ही कहा कि योग से शांति केवल व्यक्तियों के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और दुनिया में शांति लाता है।

Screenshot 2022 06 21 9.41.55 AM International Yoga Day: पीएम मोदी ने किया योग, बोले- ये जीवन का बना आधार

योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है: PM
मैसूर में पीएम मोदी ने कहा कि आंतरिक शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल बनाएंगे। इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और योग हम सभी के लिए एक समस्या का समाधानकर्ता बन सकता।

Related posts

भाजपा नेता राम माधव बोले, 271 सीटें हासिल करना होगी बड़ी बात

bharatkhabar

नारद जयंती कार्यक्रम पर पत्रकार सम्मानित, लोकेश टंडन बोले- यह सम्मान मेरे जीवन में अति महत्वपूर्ण

Rahul

भाजपा पार्षद ‘पेंशन घोटाले’ में शामिल: आप

bharatkhabar