featured दुनिया वायरल

दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, 60 सालों में पहली बार नहाया, नहाने के बाद हुई मौत

iran 21 95089659 दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, 60 सालों में पहली बार नहाया, नहाने के बाद हुई मौत

 

दुनिया के सबसे गंदे आदमी’ की 94 साल की उम्र में मौत हो गई है। एकांत में रहने वाला शख्स दशकों में पहली बार नहाने के कुछ ही महीने बाद दम तोड़ गया।

यह भी पढ़े

केजरीवाल बोले करेंसी नोटों पर हो गणेश-लक्ष्मी की फोटो, BJP ने किया पलटवार बोले अयोध्या के राम मंदिर जाने से किया था इनकार

 

आधी सदी से ज्यादा समय तक नहीं नहाने वाले शख्स की मौत हो गई। ये दुनिया के सबसे गंदे आदमी के नाम से मशहूर थे। ईरान के इस व्यक्ति ने 60 सालों से ज्यादा समय से नहीं नहाया था, जिसकी मौत 94 साल की उम्र में हो गई। ईरान की सरकारी मीडिया ने मंगलवार को बताया कि कई दशकों से नहीं नहाने वाले दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत हो गई है।

amou1 sixteen nine दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, 60 सालों में पहली बार नहाया, नहाने के बाद हुई मौत Amou Haji 764x430 1 दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, 60 सालों में पहली बार नहाया, नहाने के बाद हुई मौत

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। दुनिया के सबसे गंदे आदमी का नाम अमौ हाजी था। अमौ हाजी को नहाना-धोना पसंद नहीं था। वह अविवाहित थे। अमौ हाजी का रविवार को ईरीन के दक्षिणी प्रांत फार्स के देजगाह गांव में निधन हो गया। वे देजगाह गांव में अकेले रहते थे। अमौ हाजी कालिख से ढके और एक सिंडर-ब्लॉक की झोंपड़ी में रह रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमौ हाजी बीमार होने के डर से नहाने से परहेज किया करते थे। अमौ हाजी का मानना था कि सफाई उन्हें बीमार कर देगी। कुछ महीने पहले ही ग्रामीणों ने अमौ हाजी को नहलाने के लिए राजी किया था।

amou haji 1666721610 दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, 60 सालों में पहली बार नहाया, नहाने के बाद हुई मौत

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ महीने पहले गांव वालों ने उन्हें जबरदस्ती पकड़कर बाथरूम में ले जाकर नहला दिया था, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इतने सालों बाद नहाने के बाद उनकी तबीयत ऐसी गंभीर स्थिति में पहुंच गई कि बीते दिनों उनकी मौत हो गई।

iran 21 95089659 दुनिया के सबसे गंदे आदमी की मौत, 60 सालों में पहली बार नहाया, नहाने के बाद हुई मौत

आपको बता दें कि हाजी को खाने में जानवरों का सड़ा हुआ मांस पसंद था। उन्हें पॉर्कुपाइन का मांस खाना पसंद था। इसके अलावा ये भी बताया जाता है कि हाजी एक साथ पांच सिगरेट जलाकर पी जाते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2013 में अमौ हाजी के जीवन के बारे में “द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी” नामक एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई गई थी। डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया था कि अमौ हाजी अपना जीवन कैसे जीते हैं।

 

 

Related posts

दिल्ली विश्वविद्यालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर आवेदन करने की बढ़ाई तारीख, जल्द करें Apply

Rahul

तमिलनाडु में राहुल का केंद्र पर हमला, केंद्र सरकार द्वारा देपसांग में हमारी ज़मीन वापस लाना असंभव

Aman Sharma

बिना हेलमेट बाइक चला रहा था ‘रावण’, कटा चालान

Pradeep sharma