featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया देश भारत खबर विशेष

रूस-यूक्रेन में तनाव जारी : रूस को बातचीत से परहेज नहीं , पुतिन का बयान आया सामने

putin 1 रूस-यूक्रेन में तनाव जारी : रूस को बातचीत से परहेज नहीं , पुतिन का बयान आया सामने

यूक्रेन के दो राज्यों को अलग देश घोषित करने के बाद व्लादिमिर पुतिन का पहला बयान सामने आया। रूस के राष्ट्रपति ने कहा- हमने कभी ये नहीं कहा कि रूस बातचीत नहीं करना चाहता, लेकिन ये भी तय है कि हम किसी भी कीमत पर अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े

LIVE UP Elections 4th Phase Voting: 1 बजे तक 37.45 फीसदी मतदान, सबसे आगे पीलीभीत

thequint 2015 07 28169205 067d 43f2 b0f5 cf3ab6276019 Indian Army1 रूस-यूक्रेन में तनाव जारी : रूस को बातचीत से परहेज नहीं , पुतिन का बयान आया सामने

पुतिन ने देश के नाम एक वीडियो मैसेज जारी किया। कहा- अपने हितों से हम कतई और कोई समझौता नहीं करेंगे। अगर दिक्कतें तो बातचीत करने में हर्ज नहीं है। दुनिया के हालात भी खतरनाक होते जा रहे हैं। एक तरफ आर्म्स कंट्रोल की बात हो रही है और दूसरी तरफ नाटो का विस्तार किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि सिक्योरिटी बैलेंस बनाया जाए, ताकि हर देश अपनी हिफाजत कर सके।

पूर्वी यूक्रेन ​​​​​​के इलाकों में गोलाबारी जारी

us army रूस-यूक्रेन में तनाव जारी : रूस को बातचीत से परहेज नहीं , पुतिन का बयान आया सामने

रूस समर्थित अलगावादियों ने 24 घंटे में पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों में गोलाबारी की। इसमें एक यूक्रेनी सैनिक की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में रूस समर्थित अलगाववादियों ने एक कार को निशाना बनाया था। एक गैस पाइप लाइन को भी विस्फोट कर उड़ा दिया था। इस बीच खुली जंग की आशंका के चलते यूक्रेन ने 18 से 60 साल के रिजर्व सैनिकों को तैयार रहने को कहा है। इन लोगों को फिर ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। ये सिलसिला बुधवार से शुरू भी हो गया।

भारत दे हमारा साथ

इस बीच रूस ने भारत से साथ देने की अपील की है। दिल्ली स्थिति रूसी दूतावास ने कहा- हमें उम्मीद है कि रूस-भारत की साझेदारी उसी स्तर पर आगे भी जारी रहेगी जैसी आज है। रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के रुख का स्वागत किया है।

army 1 2 रूस-यूक्रेन में तनाव जारी : रूस को बातचीत से परहेज नहीं , पुतिन का बयान आया सामने

इन देशों ने रूस पर लगाया प्रतिबंध

वहीं, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी ने रूस पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। यूक्रेन के दो प्रांत लुहांस्क और डोनेट्स्क पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। कनाडा ने बुधवार सुबह रूस के बैंकों पर प्रतिबंध लगाए। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने पुतिन के शीर्ष सलाहकारों पर यात्रा और उनके वित्तीय लेनदेन पर बैन लगाया। जापान ने लुहांस्क और डोनेट्स्क के लोगों का वीजा सस्पेंड करने का फैसला लिया है। जापान में इन लोगों की संपत्ति फ्रीज की जाएगी। वे व्यापार भी नहीं कर पाएंगे।

chinese army रूस-यूक्रेन में तनाव जारी : रूस को बातचीत से परहेज नहीं , पुतिन का बयान आया सामने

कनाडा ने रूस के बैंकों पर प्रतिबंध लगाया। कनाडा के लोग लुहांस्क और डोनेट्स्क में किसी तरह का वित्तीय लेनदेन नहीं कर पाएंगे। ब्रिटेन ने रूस के 5 बैंक और 3 अरबपतियों के खिलाफ पाबंदियों का ऐलान किया। जर्मनी ने नैचुरल गैस पाइप लाइन प्रोजेक्ट ‘नॉर्ड स्ट्रीम 2’ को बंद करने का ऐलान किया।

Related posts

शिक्षा में सुधार के लिए प्रयास किए जाने चाहिए: लालजी टण्डन

Trinath Mishra

रेल मंत्री सुरेश प्रभु आज लखनऊ को देंगे कई सौगात

shipra saxena

ओबामा ने भारतवंशी महिला को बनाया मलेशिया में राजदूत

bharatkhabar