featured Sputnik News - Hindi-Russia दुनिया देश बिज़नेस भारत खबर विशेष

RUSSIA की INDIA को फायदे वाली DEAL, DISCOUNT पर CRUDE OIL देने की पेशकश

oil RUSSIA की INDIA को फायदे वाली DEAL, DISCOUNT पर CRUDE OIL देने की पेशकश

यूक्रेन-रूस युद्ध का आज 14 वां दिन हैं। जिसके चलते इंटरनेशनल लेवल पर अब नए समीकरण बनने लगे हैं।

यह भी पढ़े

 

ईवीएम विवाद पर भाजपा प्रवक्ता संजय चौधरी का बड़ा बयान, कहा- हार के डर से ईवीएम पर उठ रहे हैं सवाल

इस युद्ध का असर अब पूरी दुनिया पर होने जा रहा है। रूस पर वैश्विक प्रतिबंधों के चलते महंगे क्रूड की धार में फंसें भारत-अमेरिका सहित कई देशों के सामने बिगड़ती अर्थव्यवस्था को संभालना बड़ी चुनौती बन गया है।

 

oil RUSSIA की INDIA को फायदे वाली DEAL, DISCOUNT पर CRUDE OIL देने की पेशकश

भारत को मिली डिस्काउंट वाली डील,मगर पेंच कई

हालांकि रूसी कंपनियों ने भारत सहित कई देशों को डिस्काउंट पर क्रूड ऑयल देने की पेशकश की है। लेकिन इसमें कई पेंच हैं। यह भी आशंका है कि अमेरिका और पश्चिमी देश खफा हो जाएंगे। रूस से तेल और गैस एक्सपोर्ट प्रतिबंधों के दायरे में नहीं है, लेकिन स्वैच्छिक खरीदारों के रूसी तेल की खरीद से परहेज से क्रूड 140 डालर के 13 साल के हायर स्टेज पर है।

अमेरिका और ब्रिटेन का रूख

इस बीच, अमेरिका ने रूस से तेल के इंपोर्ट पर प्रतिबंध लगा दिया है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मंगलवार को इस संबंध में घोषणा कर दी। वहीं ब्रिटेन ने 2022 के आखिर तक रूसी तेल-गैस के इंपोर्ट पर निर्भरता खत्म करने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि इस मामले में टास्क फोर्स बनाई जाएगी, जो वैकल्पिक सप्लायर खोजेगी।

वेनेजुएला और ईरान तलाश रहे संभावना

यही नहीं, अब सऊदी अरब के साथ पुराने दुश्मन वेनेजुएला और ईरान से ऑयल डील की संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसके लिए अमेरिका ने अफसरों को वेनेजुएला भेजा है। अब तक अमेरिका और वेनेजुएला के संबंध खराब रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिकी प्रतिबंधाें के बावजूद ईरान से क्रूड लिया जा सकता है। परमाणु डील पर बातचीत में ऑयल भी शामिल है।

oil RUSSIA की INDIA को फायदे वाली DEAL, DISCOUNT पर CRUDE OIL देने की पेशकश

ऐसा हुआ तो टूट जाएगी रूसी अर्थव्यवस्था

तेल ऐसी पूंजी है, जो संकट में फंसे रूस के लिए संजीवनी बन सकती है। रूस रोज 80 लाख बैरल तेल का उत्पादन करता है और दुनिया के 80 देशों में सप्लाई करता है। उसके तेल की 25 फीसदी खपत यूरोप और 15 परसेंट चीन में है। भारत में 2% ही रूसी खपत है। रूसी उपप्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने कहा, रूसी तेल पर बंदिश से दुनिया की अर्थव्यवस्था पर संकट पैदा हो जाएगा।

आपूर्ति की भरपाई संभव नहीं

यूरोपीय बाजारों में इतनी जल्दी इसकी आपूर्ति की भरपाई संभव नहीं होगी। वहीं रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने चेतावनी दी है कि युद्ध के चलते क्रूड की कीमतें 300 डालर बैरल तक पहुंच सकती हैं। पहले ही 40 साल की सबसे अधिक महंगाई से जूझ रहे अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 14 साल में सबसे ज्यादा हैं।

भारत को सस्ते तेल का ऑफर क्यों दे रहा रूस

मुश्किल में घिरी रूसी कंपनियां भारत सहित कई देशों को 25-27% छूट देकर क्रूड बेचने का ऑफर दे रही हैं। हालांकि भारत के लिए इसे लाने में कई समस्याएं हैं। लाजिस्टिक समेत खर्च के बाद लागत उतनी ही पड़ेगी, जितनी अभी है।

एक समस्या टैंकर को लेकर भी

फ्री ऑन बोर्ड मॉडल में तेल देने की बात कही जा रही है। यानी खुद ले जाइए। भारत 80% तेल पश्चिमी देशों के टैंकर से लाता है। ये देश रूस से क्रूड के लिए टैंकर देंगे?

बीमा को लेकर समस्या

भारतीय कंपनियां खुद बीमा करती हैं। इसके बाद विदेशी कंपनियों से समर्थन दिया जाता है। प्रतिबंधों के बाद पश्चिमी देशों की कंपनियां रूसी तेल पर बीमा देने को तैयार नहीं।

oil 1 RUSSIA की INDIA को फायदे वाली DEAL, DISCOUNT पर CRUDE OIL देने की पेशकश

भुगतान के लिए तलाशनी होगी नई राह

तेल का कारोबार डालर में होता है। अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणाली स्विफ्ट तक रूस की पहुंच रोक दी गई है। भारतीय कंपनियां इसके लिए राह तलाशने की कोशिश कर रही हैं। पहले रुपए और रुबल में कारोबारी संभावना पर काम हुआ है।

कैसे आ सकता है रूसी क्रूड

युद्ध के बावजूद रूस का तेल एक्सपोर्ट हो रहा है। दो सरकारों के बीच समझौते और अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॅाट बिक्री से इंपोर्ट किया जा सकता है। एक बार तेल स्पॉट बाजार में आ जाए तो राष्ट्रीयता नहीं रह जाती। यह मंडी में आए फल-सब्जी जैसा हो जाता है। ऐसे में नफा-नुकसान और आयात की सुगमता व भुगतान की शर्तें मायने रखती हैं। सभी पैमानों पर सुविधाजनक हो तो रूस की पेशकश का लाभ उठाया जा सकता है।

oil RUSSIA की INDIA को फायदे वाली DEAL, DISCOUNT पर CRUDE OIL देने की पेशकश

अब रूस का गोल्ड रिजर्व बैन करने की मांग हो रही है। अमेरिकी सीनेटरों के एक समूह ने मंगलवार को रूस के गोल्ड रिजर्व पर प्रतिबंध लगाने का कानून बनाने की मांग की है। रूस के पास 130 अरब डालर का सोने का भंडार है। सीनेटरों के मुताबिक वह अपनी अर्थव्यवस्था चलाने के लिए सोने का इस्तेमाल कर सकता है।

Related posts

प्रयागराज में कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर 61 गिरफ्तारियां, 656 का कटा चालान     

Shailendra Singh

सावरकर पर आपत्तिजनक ट्वीट के मामले में राहुल-सोनिया को नोटिस

bharatkhabar

सर्जिकल स्ट्राइक से लश्कर-ए-तैयबा को हुआ है सबसे अधिक नुकसानः रिपोर्ट

Rahul srivastava