featured दुनिया

ईरान में लगातार हिजाब पर बढ़ रहा है विवाद, पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी, अब तक 3 की मौत-220 घायल

untitled design 2022 09 21t082517.535 ईरान में लगातार हिजाब पर बढ़ रहा है विवाद, पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी, अब तक 3 की मौत-220 घायल

 

ईरान में महिलाएं लगातार पांचवें दिन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने सड़कों पर उतरीं। मामला अब लगातार बढ़ता ही जा रहा है ।

यह भी पढ़े

यूपी विधानसभा : पहली बार गूंजी सिर्फ महिला विधायकों की आवाज, रचा इतिहास

 

आपको बता दें कि पुलिस हिरासत में 22 वर्षीय महिला माहसा अमीनी की मौत के विरोध में राजधानी तेहरान समेत देश के कई इलाकों में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। प्रदर्शन के दौरान अब तक तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ईरान की गवर्नर इस्माइल जरेई कौशा ने प्रदर्शन के दौरान तीन लोगों की मौत को लेकर पुष्टि की है।

hijab ईरान में लगातार हिजाब पर बढ़ रहा है विवाद, पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी, अब तक 3 की मौत-220 घायल

महसा की मौत के बाद ईरान में बवाल और तेज हो गयाहै। ईरान में हिजाब पहनने के सख्त कानून के बावजूद महिलाएं हिजाब उतारकर और कई जगहों पर हिजाब जलाकरऔर बालों को काटकर सरकार के खिलाफ विरोध जता रही हैं। ईरान के कुर्दिस्तान से शुरू हुए ये विरोध प्रदर्शन देखते ही देखते राजधानी तेहरान समेत तमाम बड़े शहरों में शुरू हो गए हैं । विरोध प्रदर्शनों के दौरान तीन प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। कुर्दिस्तान में 221 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। वहीं 250 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

untitled design 2022 09 21t082033.442 ईरान में लगातार हिजाब पर बढ़ रहा है विवाद, पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी, अब तक 3 की मौत-220 घायल untitled design 2022 09 21t082517.535 ईरान में लगातार हिजाब पर बढ़ रहा है विवाद, पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी, अब तक 3 की मौत-220 घायल untitled design 2022 09 21t082944.448 ईरान में लगातार हिजाब पर बढ़ रहा है विवाद, पांचवे दिन भी प्रदर्शन जारी, अब तक 3 की मौत-220 घायल

आपको बता दें कि ईरान में महसा अमिनी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। पुलिस ने उन्हें महिलाओं के लिए ईरान के सख्त ड्रेस कोड के उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि महसा की मौत हार्ट अटैक से हुई। जबकि अमिनी के परिवार का दावा है कि महसा बिल्कुल ठीक थीं। पुलिस हिरासत में ही कुछ ऐसा हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद से विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है । सोशल मीडिया पर तमाम वीडियो और फोटो प्रदर्शन करते हुए वायरल हो रहे हैं।

Related posts

चंबल घाटी में मिले 2 लड़कियों के शव, पुलिस ने जताई रेप के बाद हत्या की आशंका

Pradeep sharma

IPL 2022 : 27 मार्च से हो सकती है IPL की शुरुआत, इस बार IPL में खेलेंगी 2 नई टीमें

Rahul

शादी के सुनहरे सपने दिखाकर युवती के सामने बेनकाब हुआ रिश्तेदार

Shailendra Singh