featured दुनिया देश

अगले महीने से यात्रियों पर COVID यात्रा प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका, CORONA रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मिल सकेगा प्रवेश

Joe Biden 3 अगले महीने से यात्रियों पर COVID यात्रा प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका, CORONA रिपोर्ट नेगेटिव आने पर मिल सकेगा प्रवेश

दुनियाभर में अब कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। अमेरिका में भी भी अब कोरोना से हालात सुधर रहे हैं। इसी बीच अमेरिका ने अगले महीने से सभी यात्रियों पर से कोविड यात्रा प्रतिबंध हटाने की घोषणा की है।

अगले महीने से यात्रियों पर कोविड यात्रा प्रतिबंध हटाएगा अमेरिका

दुनियाभर में अब कोरोना का प्रकोप धीरे-धीरे कम हो रहा है। कोरोना का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में बरपा है। लेकिन अब वहां भी हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। अब कोरोना से हालात सुधर रहे हैं। अब अमेरिका भी कई पाबंदियों पर छूट दे रहा है। इसी बीच संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की है कि वह अगले महीने सभी यात्रियों पर कोविड यात्रा प्रतिबंध हटा देगा।

कोरोना जांच निगेटिव आने पर यात्रा को मंजूरी

अमेरिका की ओर से घोषणा की गई है कि अगर नई गाइडलाइंस के बाद यात्री को पूरी तरह से वैक्सीनेटेड और कोरोना जांच निगेटिव आती है तो वो प्रवेश कर सकता है। बता दें कि बाइडेन प्रशासन पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए यात्रा प्रतिबंधों को कम करने का दबाव लगातार बढ़ रहा था। ये प्रतिबंध कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लगाए गए थे।

अमेरिका में विदेश से यात्रा काफी हद तक बंद

गौरतलब हो कि अमेरिका में विदेश से यात्रा काफी हद तक बंद हैं। केवल अमेरिकी नागरिकों, अमेरिकी नागरिकों के परिवार के सदस्यों और अंतरराष्ट्रीय छात्रों को विदेश से लौटने की छूट दी गई है। बाकी सब प्रतिबंधित है। यह प्रतिबंध चीन, ईरान, यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, आयरलैंड, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के यात्रियों पर लागू हैं। इसके साथ ही अप्रैल में राष्ट्रपति बाइडेन ने भारत से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था क्योंकि यहां कोविड-19 के मामले बढ़ गए थे।

Related posts

भोपाल जेल से फरार सिमी के आतंकवादी एनकाउंटर में मारे गए

bharatkhabar

तेलंगाना पिता ने बेटे के काचे हाथ, देखता था मोबाइल पर गंदी फिल्में

Rani Naqvi

19 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Nitin Gupta