featured दुनिया देश

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी से की मुलाकात

modi 1677312405 जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी से की मुलाकात

 

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज 2 दिन के भारत दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।

यह भी पढ़े

 

रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की महारैली , BJP के खिलाफ भरी हुंकार

इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन जंग, क्लाइमेट चेंज, चीन के साथ ही द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई। इसके बाद चांसलर शोल्ज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे। शोल्ज की इस यात्रा में दोनों देशों के बीच साथ मिलकर 6 कन्वेंशनल सबमरीन बनाने के लिए 5.2 अरब डॉलर की एक डील होगी। राष्ट्रपति भवन में ओलाफ शोल्ज के स्वागत में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान शोल्ज ने कहा- भारत और जर्मनी के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं। हम इन्हें मजबूत करते रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि हम दुनिया के विकास और विश्व शांति पर भी चर्चा कर सकेंगे।

fpyzoroayaanaxy 1677311943 जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी से की मुलाकात

2011 में दोनों देशों के बीच इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (IGC) की शुरुआत हुई थी। शोल्ज इस यात्रा के दौरान IGC के नतीजों पर चर्चा की। साथ ही इस यात्रा से भारत और जर्मनी के रक्षा सहयोग मजबूत होंगे। इसके अलावा दोनों देश साइंस एंड टेक्नोलॉजी और इकोनॉमी के क्षेत्र में अपने संबंधों को मजबूत कर सकेंगे। जर्मन चांसलर बनने के बाद ओलाफ शोल्ज का ये पहला भारत दौरा है। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी और एक बिजनेस डेलिगेशन भी मौजूद है। 26 फरवरी को वो बेंगलुरु जाएंगे।

modi 1677312405 जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी से की मुलाकात modi2 1677301048 जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज ने राष्ट्रपति भवन में PM मोदी से की मुलाकात

विदेश मंत्रालय ने कहा कि G4 के हिस्से के तौर पर भारत और जर्मनी साथ मिलकर बहुपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काम करते हैं। G4 देशों का एक ग्रुप है जो UN की सिक्योरिटी काउंसिल में स्थायी सीट के लिए एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। इनमें ब्राजील, जर्मनी, भारत और जापान शामिल हैं। भारत और जर्मनी के बीच एक मजबूत इकोनॉमिक पार्टनरशिप है। यूरोपियन यूनियन में जर्मनी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। साथ ही जर्मनी भारत के टॉप 10 ग्लोबल ट्रेड पार्टनर में से एक है।

Related posts

पार्किंग अटेंडेंट ने ली 8 महीने की गर्भवती की जान, महिला पर चढ़ाई कार

Rani Naqvi

बेनामी संपत्ति मामले में IT की बड़ी कार्रवाई, लालू प्रसाद के बच्चों की संपत्ति जब्त

piyush shukla

लखनऊ: 48 के हुए अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन

Shailendra Singh