Breaking News देश

पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सैनिक शहीद

Border 1 पाकिस्तानी गोलीबारी में घायल सैनिक शहीद

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल सेना के एक जवान ने बुधवार को दम तोड़ दिया।सेना के प्रवक्ता मनीष मेहता ने कहा, “नायक हरिंद्र कुमार यादव मंगलवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई अंधाधुंध व अकारण गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

border

मेहता ने कहा, “अकारण गोलाबारी में एक गैर कमीशंड ऑफिसर, नायक प्रेम सिंह मंगलवार को ही शहीद हो गए थे। यादव का आज (बुधवार) निधन हुआ। नायक प्रेम सिंह (26) राजस्थान के बाड़मेर जिले में शाहार गांव के निवासी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं। नायक यादव (30) के परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से हैं।

 

Related posts

योगी के मंत्री की अपील, अमीर छोड़ें हज की सब्सिडी

Rahul srivastava

खुशखबरी: दिल्ली में बन सकेंगे 20 लाख घर, लैंड पूलिंग पॉलिसी को मिली मंजूरी

Rani Naqvi

मनमोहन, सोनिया और पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को दी श्रद्धांजलि

mahesh yadav