featured यूपी

अब उद्योगों को मिल रही महंगी ऑक्सीजन, जानिए कितने बढ़े दाम

अब उद्योगों को मिलेगी महंगी ऑक्सीजन, जानिए कितने बढ़े दाम

कानपुर: ऑक्सीजन का इस्तेमाल कई जगहों पर किया जाता है। इन दिनों में कोरोना महामारी के बीच अस्पतालों में भारी किल्लत देखने को मिली थी। जिसके बाद अन्य सभी जगहों पर ऑक्सीजन की सप्लाई कम कर दी गई। हालांकि ऑक्सीजन का इस्तेमाल मेडिकल ही नहीं अन्य इंडस्ट्री में भी खूब होता है। ऐसे में उद्योगों को अब ऑक्सीजन काफी ऊंचे दाम में खरीदनी पड़ेगी।

डेढ़ महीने से नहीं मिल रहा उद्योगों को ऑक्सीजन

मेडिकल में ऑक्सीजन की मांग बढ़ने के कारण उद्योगों को ऑक्सीजन नहीं मिल रहा था। इसी का परिणाम है कि पिछले 1 महीने से अधिक समय से कई इंडस्ट्री बंद पड़ी हुई हैं। अब धीरे-धीरे दोबारा सब खुलने जा रहा है। इसके लिए एक बार फिर ऑक्सीजन की आवश्यकता होगी, जिसे खरीदने में ज्यादा रकम चुकानी होगी। कानपुर की बात करें तो यहां लोहा उद्योग से जुड़े लोगों को हर दिन 5000 के करीब ऑक्सीजन सिलेंडर चाहिए होते हैं।

बढ़ गए ऑक्सीजन के भाव

उद्योग दोबारा खुलने लगे हैं, इसके लिए ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ने लगी है। लेकिन यह सप्लाई पूरी करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जहां पहले ₹200 के करीब 1 सिलेंडर मिल जाता था, वहीं अब उसके लिए ₹600 से ज्यादा चुकाने होते हैं। इतना ही नहीं यह पैसा देने के बाद भी आसानी से ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

ऑक्सीजन का इस्तेमाल फैब्रिकेशन इंडस्ट्री, कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री, लोहा उत्पाद इकाई जैसी कई जगह पर होता है। छोटे उद्योग में 1 दिन की खपत लगभग 5 सिलेंडर तक होती है। वहीं मध्यम उद्योग में 10 से 15 सिलेंडर का इस्तेमाल हो जाता है। कारोबारियों के अनुसार ऑक्सीजन की कीमत कई गुना बढ़ गई है। इसके साथ ही सिलेंडर की भी भारी कमी देखने को मिल रही है। ऐसे में इसका पूरा असर लोहे उद्योग पर दिखाई दे रहा है।

Related posts

ऑक्सीजन उत्पादन में उत्तर प्रदेश जल्द होगा आत्मनिर्भर

Neetu Rajbhar

राष्ट्रगान पर खड़े न होने का मतलब ये नही कि वो देशभक्त नहीं: सुप्रीम कोर्ट

Rani Naqvi

उत्तर प्रदेश : श्रीकांत शर्मा बने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, रेस में थे सबसे आगे

Rahul