December 4, 2023 9:49 pm
featured यूपी

मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वैश्विक पटल पर बढ़ा भारत का गौरव – राम गोपाल

वैश्विक पटल पर बढ़ा भारत का गौरव

लखनऊ। नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव हुए हैं। देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और वैश्विक पटल पर भारत का गौरव बढ़ा है। यह बातें मिशन मोदी अगेन पी एम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम गोपाल काका ने शनिवार को लखनऊ में बैठक को संबोधित करते हुए कही।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राम गोपाल ने कार्यकर्ताओं को निःस्वार्थ भाव से देश हित में टीम के विस्तार हेतु तन मन धन से जुट जाने के लिए कहा। इस अवसर पर काका ने कार्यकर्ताओं को मेरा वार्ड मेरा गौरव और मेरा वार्ड सबसे दमदार का नारा दिया।
उन्होंने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव और 2024 के लोक सभा चुनाव के लिए अभी से जुटने की जरूरत है। 2024 लोकसभा चुनाव मात्र चुनाव नहीं वरन एक ऐतिहासिक धर्मयुद्ध होगा और इसका परिणाम देश की दशा और दिशा तय करेगा। इसी के मद्देनजर टीम के गठन एवं विस्तार के साथ ही मिशन मोदी की लखनऊ महानगर कार्यकारिणी की बैठक द लखनऊ ट्रीट रेस्टॉरेन्ट अहमामऊ निकट शहीदपथ’ में सम्पन हुई।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा रीता मित्तल , प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
कार्यक्रम में महानगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कमलेश कुमार गुप्ता को लखनऊ महानगर की कमान सौंपी और श्रीमती रिंकी वर्मा को लखनऊ महानगर महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

व्यापारी वर्ग के साथ आने से प्रदेश में पार्टी को मिलेगी मजबूती – छवि यादव

Rahul

रणवीर की फोटो पर दीपिका ने किया ऐसा कमेंट, बदलें में मिला शर्म से पानी होने वाला रिप्लाई

mohini kushwaha

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटों में भारतीय सेना ने कश्मीर घाटी में 9 आतंकियों को मार गिराया

Rahul srivastava