Breaking News featured दुनिया देश

टेंट-तम्बू और बुलडोजर लेकर वापस लौटे चीनी सैनिक, भारत की हुई कूटनीतिक विजय

doklam टेंट-तम्बू और बुलडोजर लेकर वापस लौटे चीनी सैनिक, भारत की हुई कूटनीतिक विजय

नई दिल्ली। आखिरकार दोकलाम पर लम्बे चले गतिरोध के बाद चीन ने भारत का पक्ष समझते हुए इस इलाके से सेना की वापसी शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस इलाके से दोनों पक्षों की सेनाओं की वापसी होनी शुरू हो गई है। बीते 2 महीनों से अधिक का वक्त बीतने पर दोकलाम को लेकर दोनों पक्षों में चिन्ता मडराने लगी थी। युद्ध के आसार बढ़ने लगे थे। चीन की ओर से दोकलाम को लेकर कई बार धमकियां दी जा रही थी। इन्ही धमको का भारत की ओर से लगातार माकूल जवाब भी चीन को मिलने लगा था।

doklam टेंट-तम्बू और बुलडोजर लेकर वापस लौटे चीनी सैनिक, भारत की हुई कूटनीतिक विजय

मामला था कि दोकलाम क्षेत्र में चीन की ओऱ से सड़क बनाई जा रही थी। भूटान से भारत की राजनयिक संधि है इसलिए भारत भूटान के रक्षा मामलों में हस्तक्षेप करता है। चीन को भारत का ये हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं हो रहा था। वह वहां पर सड़क का निर्माण करने में लगा था। भारत की ओर से इसका विरोध करते हुए इस काम को रोक दिया गया था। जिसके बाद चीन ने इस क्षेत्र को अपना बताकर भूटान और भारत दोनों से सेनाएं हटाने की बात कही थी।

लेकिन भारत का तर्क था ये इलाका विवादित है अभी भूटान और चीन के बीच सीमा का निर्धारण नहीं हुआ है। भूटान और चीन के बीच इसको लेकर एक संधि हुई थी। जिसके तहत जब तक स्थाई सीमा का निर्धारण नहीं होता है तब तक इस क्षेत्र में कोई निर्माण नहीं हो सकता है। चीन अपनी संधि को तोड़ रहा है। जिसके बाद चीन पर वैश्विक दवाब भी बनने लगा था। अमेरिका के साथ जापान ने भी मुखर होकर चीन के रवैए का विरोध किया था। अब आने वाले 4 सितंबर को ब्रिक्स के समिट में पीएम मोदी चीन जाने वाले हैं। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से पीएम मोदी की मुलाकात की संभावना है। तो चीन ने वक्त रहते हुए अपना पैंतरा बदलते हुए अपनी सेनाओं की वापसी शुरू कर दी है।

Related posts

केजरीवाल ने दिल्लीवालों को सौंपा सिग्नेचर ब्रिज, भाजपा पर साधा जोरदार निशाना

mahesh yadav

उत्तराखंडः पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए सरकार और विभाग साझा कार्यक्रम चलाएंगे

mahesh yadav

बैंकों के विलय से गिरा मार्केट, पंजाब नेशनल बैंक को लगा बड़ा झटका

Rani Naqvi