featured देश राज्य

केजरीवाल ने दिल्लीवालों को सौंपा सिग्नेचर ब्रिज, भाजपा पर साधा जोरदार निशाना

रुु केजरीवाल ने दिल्लीवालों को सौंपा सिग्नेचर ब्रिज, भाजपा पर साधा जोरदार निशाना

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी पर नवनिर्मित सिग्नेचर ब्रिज का रविवार को उद्घाटन तनावपूर्ण माहौल में हुआ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह कहते हुए भाजपा पर निशाना साधा कि देश को प्रगति के लिए मंदिर और प्रतिमाओं की नहीं बल्कि पुल, स्कूल और अस्पतालों की जरूरत है।

रुु केजरीवाल ने दिल्लीवालों को सौंपा सिग्नेचर ब्रिज, भाजपा पर साधा जोरदार निशाना

पुल के उद्घाटन से पहले काफी हंगामा हुआ। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने इस पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में कथित रूप से आमंत्रित नहीं करने को लेकर प्रदर्शन किया। उनकी वहां कुछ आप कार्यकर्त्ताओं के साथ धक्का मुक्की भी हुई।

केजरीवाल का भाजपा पर निशाना

केजरीवाल ने पुल का उद्घाटन करते हुए कहा कि चार दिन पहले 182 मीटर की विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था और आज 154 मीटर ऊंचे पुल का उद्घाटन किया जा रहा है। देश को इसका निर्णय करना है कि क्या उसे प्रतिमाओं और मंदिरों की जरूरत है या पुल, स्कूल और अस्पतालों की।

जवाहरलाल नेहरू की याद

उन्होंने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज का विचार उन्हें देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यदि नेहरू ने भेल और सेल जैसे संस्थानों की बजाए मंदिरों और प्रतिमाओं के निर्माण का चयन किया होता तो देश ने प्रगति नहीं की होती।

यदि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के ऊपर मंदिरों और मस्जिदों को तरजीह दी गई तो देश 15वीं सदी में पड़ा रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सरकार को पुल का निर्माण कार्य करने से रोकने के लिए अधिकारियों और इंजीनियरों को उनके खिलाफ सीबीआई छापों की धमकियां दी गई। केजरीवाल ने कहा कि सिग्नेचर ब्रिज इसलिए पूरा हुआ क्योंकि दिल्ली में एक ईमानदार सरकार है।

 

Related posts

सीएम रावत ने आईटी पार्क देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया

Rani Naqvi

…तो इस वजह से गिनीज बुक में दर्ज होगा राहुल गांधी का नाम!

kumari ashu