featured देश

मोरक्को में भारत के नक्शे पर पाकिस्तान

Map 01 मोरक्को में भारत के नक्शे पर पाकिस्तान

रबात। देश के उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी अफ्रीकी देशों के दौरे पर हैं। इस दौरे की मोरक्को यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम लगे बैनर में पाकिस्तान को भारत का हिस्सा बताया गया है। खबर के मुताबिक बैनर में भारत का गलत नक्शा छप गया। इस गलत छपे नक्शे में पाकिस्तान को भी भारत का हिस्सा बताया गया है।

Map
मोरक्को की राजधानी रबात की मोहम्मद वी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम से जुड़े बैनर लगाए हैं। इस बैनर पर एक तरफ मोरक्को तो दूसरी तरफ भारत का नक्शा है। लेकिन आयोजकों ने भारत के नक्शे में पाकिस्तान को भी दिखा दिया।

बताया जा रहा है आयोजकों को जब अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने इसे सुधारने की कवायद शुरू कर दी।

Related posts

जेएनयू छात्र नेता लड़ सकते हैं 2019 लोकसभा चुनाव,बिहार से कन्हैया तो J&K से शेहला लड़ सकती हैं चुनाव

rituraj

केजरीवाल ने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग दोहराई

bharatkhabar

अपनी मांगों को लेकर चार दिन से ‘दूध आंदोलन’ कर रहे दुग्ध उत्पादकों ने खत्म किया आंदोलन

rituraj