featured देश

भारतीय सेना को मिली छूट, अब नहीं बचेगा धोखेबाज चीन..

india china भारतीय सेना को मिली छूट, अब नहीं बचेगा धोखेबाज चीन..

लद्दाख सीमा की गलवान घाटी पर जिस तरह से खूनी संघर्ष देखने को मिला है। उसने भारत और चीन के रिश्ते और भी खराब कर दिया है। क्योंकि इस खूनी संघर्ष में भारत के 20 जावन शहीद हो चुके हैं तो कई घायल भी बताए जा रहे है।
इस खूनी घटना के बाद भारत ने अपना कड़ा रूख करते हुए सीमा पर सैनिकों की संख्या बढ़ाते हुए उन्हें पूर्ण रूप से स्वतंत्र कर दिया है। ताकि वो हर मोर्चे पर चीन की नापाक हरकतों को रोक सकें। और उन्हें मुंहतोड़ दवाब दे सकें।
कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्यॉरिटी अफेयर्स की बैठक में इस बारे में फैसला किया गया है। इस बीच अभी रक्षा मंत्री, तीनों सेना के चीफ लगातार बैठक कर रहे हैं।

ladakh भारतीय सेना को मिली छूट, अब नहीं बचेगा धोखेबाज चीन..
आपको बता दें, लद्दाख में सीमा पर विवाद को शांति से सुलझाने की भारत की कोशिशों के बीच चीन ने धोखेबाजी की है। सोमवार रात शांतिपूर्ण बातचीत करने गए भारतीय कमांडिंग अफसर से चीन के सैनिकों ने बहस की और उन पर पत्थरों, डंडों और नुकीले हथियारों से हमला बोल दिया।

सूत्रों ने बताया कि गालवन घाटी के पेट्रोलिंग प्वाइंट 14 के करीब यह बातचीत चल रही थी, जब भारतीय सेना पर हमला किया गया। भारत ने भी इसका जवाब दिया, लेकिन चीन के जवान संख्या में ज्यादा थे।

https://www.bharatkhabar.com/20-casualties-confirmed-indian-army-soldiers/
चीन के भी 43 सैनिक हताहत हुए हैं। लेकिन, चीन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। दोनों तरफ के कई जवान लापता भी हैं और कई बुरी तरह घायल हैं। ऐसे में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
इस घटना के बाद भारत ने चीन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए अपनी कमर कस ली है।

Related posts

नोटबंदी पर सरकार 5 दिन में दे जवाब : सुप्रीम कोर्ट

shipra saxena

हार्दिक ने दिया नितिन को ऑफर, 10 विधायक तोड़कर लाएं मिलेगा अहम पद

Breaking News

केदारनाथ के लिए हेली सेवा 9 अक्तूबर से होगी शुरू

Samar Khan