featured वायरल

भारतीय सीमा पर पकड़ा गया पक्षी ‘जासूस’, नापाक इरादे नाकामयाब

ind भारतीय सीमा पर पकड़ा गया पक्षी ‘जासूस’, नापाक इरादे नाकामयाब

नई दिल्ली। जहां एक तरफ भारत और पाकिस्तान के बीच का आपसी माहौल गरम होता जा रहा है वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उरी में पाकिस्तान ने भारतीय जवानों पर हमले किए, उसके बाद भी घुसपैठ कम नहीं हुआ, अब एक ऐसा पाकिस्तानी जासूस भारत के हाथ लगी है जिसके मदद से पाकिस्तान सीमा की हर गतिविधियों पर अपनी जनर रखे हुए था, यह जासूस ऐसा, जिसपर कोई शक भी ना कर पाए, पर सेना ने समय पर इसे पहचाना और पाक के नापाक चेहरे को एकबार फिर से बेनकाब किया है।

ind

 

आपको बता दें कि सीमा पर भारत ने एक पाकिस्तानी जासूस को पकड़ा है पर बड़ी बात यह है कि यह जासूस कोई मानव नहीं है, बल्कि एक चील है, जो कई दिनों से भारतीय सीमा पर ड्रोन की तरह उड़ कर भारत की खूफिया जानकारी पाकिस्तान तक पहुचा रही थी। पाकिस्तान द्वारा प्रशिक्षित इस चील के पंखो से 24 मेगा पिक्सल का कैमरा भी पकड़ा गया है।

d14abb62-4bb4-4dba-97a7-004a14e233fe

बताया जा रहा है कि यह चील कुछ दिनो से भारतीय सीमा के आस पास उड़ती रहती थी और सीमा की टोह लेती रहती थी, जब इस पर जवानों को शक हुआ तो उसे पकड़ा गया और उसके पंख से कैमरा बरामद किया गया। जवानों ने एक बार फिर से पाक के नापाक इरादों को नाकामयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

Related posts

Gujarat Election: 1 और 5 दिसंबर को होगा मतदान, हिमाचल के साथ 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Rahul

 जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने दिए लॉकडाउन के दौरान शराब चोरी कर उसे बेचने के बढ़ते मामलों की जांच के आदेश 

Rani Naqvi

उत्तराखंड परिवहन के कर्मचारियों पर ‘संकट’, शासन से लगाई गुहार

Nitin Gupta