दुनिया बिज़नेस

डोनाल्ड का दावा भारत अमेरिका के कई उत्पादों पर लगा रहा शत-प्रतिशत टैक्स

donald trump india डोनाल्ड का दावा भारत अमेरिका के कई उत्पादों पर लगा रहा शत-प्रतिशत टैक्स

एजेंसी, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि भारत बड़ी संख्या अमेरिकी उत्पादों पर 100 प्रतिशत से अधिक का शुल्क वसूल कर रहा है। वहीं, उसी तरह के या वैसे ही भारतीय उत्पादों के बदले में अमेरिका कोई टैक्स नहीं लगा रहा है। ट्रंप ने अपने प्रशासन से इस तरह के ‘मूर्खता वाले कारोबार’ पर काम करने के लिए कहा है।
उनका यह बयान भारत की आलोचना करने के कई दिनों के बाद आया है। ट्रंप ने कहा था कि यह (भारत) दुनिया का सबसे अधिक टैक्स लगाने वाला देश है। अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा करते रहे हैं कि भारत ‘टैरिफ किंग’ है और वह अमेरिकी उत्पादों पर काफी ज्यादा टैक्स लगाता है।
ट्रंप ने शनिवार को लास वेगास में रिपब्लिकन जीविश कोलिशन को संबोधित करते हुए कहा- हमारे सामने एक ऐसा मामला है जहां एक देश, भारत हमसे टैक्स ले रहा है…। महान देश, महान दोस्त, प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी कई चीजों के लिए हमसे 100 प्रतिशत से अधिक शुल्क वसूल रहे हैं। वहीं, भारत के ऐसे उत्पादों पर अमेरिका कोई भी शुल्क नहीं ले रहा है।
अपने भाषण में ट्रंप ने संकेत दिया कि उन्हें अपने सीनेटर्स से प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है कि भारतीय उत्पादों के खिलाफ भी समान कर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि चीन के अलावा भारत भी अमेरिकी उत्पादों पर ज्यादा कर लगा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत लगातार मूर्खतापूर्ण कारोबार और अनुचित व्यापार प्रथाओं को जारी रखा है। उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार असंतुलन के लिए पीएम मोदी को कहा है।

Related posts

जमाखोरी पर लगाम! केंद्र सरकार ने खाद्य तेल एवं तिलहन के भंडारण की तय की सीमा

Neetu Rajbhar

इंडियन रेलवे ने दिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन को बंद करने के संकेत, जाने क्या है वजह

Rani Naqvi

कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद

Rani Naqvi