Breaking News featured दुनिया देश

पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए भारत करें हमारी मदद : निक्की

nikki haley पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए भारत करें हमारी मदद : निक्की

वॉशिंगटन। इसी साल अगस्त में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान को आतंकवादियों का पनागाह करार दिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हर मोर्चे पर पाकिस्तान को घेरने की अपनी नीति के तहत भारत से मदद मांगी है। अमेरिका ने कहा है कि भारत पाकिस्तान पर नजर रखने में अमेरिका की मदद करे। सुंयुक्त राष्ट्र संघ में अमेरिका की राजदूत निक्की हेली ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का पाकिस्तान में छिपे बैठ आतंकवादियों को लेकर रुख एकदम स्पष्ट है। इसलिए हम चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान पर नजर रखने में हमारी मदद करें। nikki haley पाकिस्तान पर नजर रखने के लिए भारत करें हमारी मदद : निक्की

अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई रणनीति को लेकर निक्की ने कहा कि हमारी इस नई रणनीति में भारत के साथ राणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाना हैं। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और दक्षिण एशिया में अमेरिका के लिए आतंकवाद परस्त देश में आतंकवादियों के लिए बनाए गए सुरक्षित पनागाहों को खत्म करना है।

हेली ने आगे कहा कि परमाणु हथियारों को आतंकवादियों की पहुंच से दूर रखना भी हमारा मकसद है। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ने और उसमें कामयाबी हासिल करने के लिए एक राष्ट्र होने के नाते हमें अर्थव्यवस्था, कुटनीतिक और सेना जैसे सभी फोरम का इस्तेमाल करना होगा।  उन्होंने आतंकवाद के अलावा भी और कई मुद्दों पर भारत की पक्ष की वकालत की। हेली ने कहा कि भारत जो अफगानिस्तान में विकास कार्य चला रहा है वो एक अच्छा कार्य है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान को वास्तव में भारत की आर्थिक मदद की जरूरत है,क्योंकि भारत उस क्षेत्र का अच्छा पड़ोसी और बेहतक साझेदार है।

 

 

 

Related posts

तीन तलाक पर मुस्लिम बोर्ड ने कहा: पर्सनल लॉ को नहीं दी जा सकती चुनौती

bharatkhabar

नोएडा के देसी मुंडे मनवीर गुर्जर का गांव में कुछ ऐसा है ठाठ-बाट

shipra saxena

उत्तराखंडः जल विद्युत निर्माण में प्रकृति को खतरा नहीं-यूजेवीएन

mahesh yadav