featured देश

कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 68,362 नए संक्रमित मिले, 3880 लोगों ने तोड़ा दम

corona virus 1619299579 कोरोना अपडेट: 24 घंटे में 68,362 नए संक्रमित मिले, 3880 लोगों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन मौत के आंकड़े अभी भी हाई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 24 घंट में 68 हजार 362 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक लाख 13 हजार 3 मरीज कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। जबकि इस दौरान 3880 लोगों की जान चली गई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़े

कुल संक्रमित- 2.95 करोड़
कुल ठीक हुए- 2.81 करोड़
कुल मौतें- 3.74 लाख
एक्टिव मरीज- 9.72 लाख

कुछ राज्यों का हाल

1. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 10 हजार 442 नए केस की पुष्टि हुई। जबकि 7 हजार 504 लोगों ने कोरोना को मात देकर ठीक हुए। हालांकि इस बीच 2 हजार 771 लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 58 लाख के पार पहुंच गई है। जिसमें से 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अगर एक्टिव केस की बात करें तो राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों का इलाज अभी भी चल रहा है।

2. छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक राज्य में बीते 24 घंटे में 459 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 1,858 लोग ठीक हुए तो वहीं महज 6 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के करीब पहुंच चुकी हैं। जिसमें से 9 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। कुल 13 हजार से ज्यादा लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

3. उत्तर प्रदेश

देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कोरोना पर काफी लगाम लग चुका ह। बीते 24 घंटे में 452 केस मिले हैं। जबकि 1221 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। तो वहीं 51 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 17 लाख से ज्यादा हो गई है। अब तक कुल 21 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल प्रदेश में 8,986 एक्टिव केस बचे हैं।

Related posts

ओडिशा कैबिनेट में बदलाव, नए चेहरे को मिली मंत्रिमंडल में जगह

kumari ashu

मोदी ने ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री थेरेसा को दी बधाई

bharatkhabar

 राजपूतों की नाराजगी के चलते वसुंधरा सरकार ने बुलाई आपात बैठक 

Breaking News