featured Breaking News दुनिया

भारत ने म्यांमार से जताई उम्मीद, हिंदुओं की सामूहिक कब्रों को दोषियों को मिले सजा

rohingya militant Myanmar Army

रोहिंग्या मुस्लिमों का मुद्दा इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है। लेकिन म्यांमार में हिंदू लोगों की सामूहिक कब्रें मिलने के बाद भारत की चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है। जिसको लेकर भारत ने म्यांमार से आशा की है कि म्यांमार अपराधियों को जल्द सजा देगा। इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ज्यादा जानकारी दी है।

rohingya militant Myanmar Army
india ask myanmar to take action

रवीश कुमार ने म्यांमार के स्टेट काउंसलर के ऑफिस में जारी बयान की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बयान में कहा गया है कि कब्रों में हिंदुओं के शव मिले हैं। इस मामले में प्रेस रिपोर्ट देखी गई है। उन्होंने कहा कि भारत सभी तरह के आतंकवाद का आलोचना करता है। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा कहता है कि आतंक का कोई मूल सिद्धांत नहीं होता है लेकिन इसमें आम लोगों को अपने निशाने पर लिया जाता है। तथा भारत को उम्मीद है कि म्यांमार में अपराध में शिकार हुए लोगों को न्याय दिलाया जाएगा।

इस मामले में रवीश कुमार ने कहा कि इससे प्रभावित परिवार वालों को उचित मुआवजा भी दिया जाना चाहिए। मीडिया में आ रही खबरों की माने तो म्यांमार के राखिन प्रांत में हिंदुओं की कब्रें मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में म्यांमार सेना की तरफ से कहा गया था कि राखिन में 28 हिंदू लोगों की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद उनकी सामूहिक कब्रें मिली हैं। म्यांमार सेना ने इसका आरोप रोहिंग्या आतंकियों पर लगाया है।

Related posts

उत्तराखंड: गणतंत्र दिवस के मौके पर 175 कैदी होंगे रिहा

Neetu Rajbhar

रियो ओलम्पिक (महिला रिले) : अमेरिका ने जीता 4 गुणा 400 मी. का सोना

bharatkhabar

रविवार से जाट फिर से उठायेंगे आरक्षण की मांग, कई जगह धारा 144 लागू

shipra saxena