Breaking News दुनिया

सागरों की निगरानी के लिए साथ आए भारत-अमेरिका

Modi Obama सागरों की निगरानी के लिए साथ आए भारत-अमेरिका

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच एशिया-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाए जाने पर बल दिया जा रहा है। दोनों देशों के बीच एशिया-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में बेहतर सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा बढ़ाए जाने के लिए साथ काम करने पर सहमति जताई गई है। भारत अमेरिका के बीच हुई वार्ता में आपसी हितों के अन्य कई मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

Modi Obama

विदेश मंत्रालय के अनुसार 16 मई को आयोजित हुए भारत-अमेरिका समुद्री सुरक्षा वार्ता का आयोजन का उद्देश्य एशिया-प्रशांत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने पर बातचीत करना था। साथ ही भारत और अमेरिका के बीच आपसी हित के मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करना था। हिंद महासागर में चीन की लगातार बढ़ती दखलअंदाजी और पाकिस्तान के साथ तल्ख होते रिश्तों के बीच आयोजित यह वार्ता अहम मानी जा रही है। इस क्रम में अगली बैठक वाशिंगटन में आयोजित की जाएगी।

गत अप्रैल माह में अमेरिकी रक्षा सचिव एश्टन कार्टर के भारत दौरे के दौरान रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के साथ हुई बैठक में भारत-अमेरिका समुद्री सुरक्षा वार्ता की शुरूआत करने पर सहमति बनी थी।

Related posts

जर्मनी: म्यूनिख के मॉल में गोलीबारी, हमलावर समेत 10 की मौत

bharatkhabar

भारत के साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग में विस्तार रहेगा जारी: अमेरिका

lucknow bureua

पीएम मोदी ने मोरबी में की चुनावी जनसभा, जमकर किया गुजरात मॉडल का बखान

Breaking News