featured देश

असम यातायात पर पड़ रहा नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हिसंक प्रदर्शन का असर

रेलवे यातायात असम यातायात पर पड़ रहा नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हिसंक प्रदर्शन का असर

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ असम और त्रिपुरा में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों का असर यातायात पर पड़ रहा है। रेलवे ने असम और त्रिपुरा आने-जाने वाली सभी यात्री ट्रेनों को निलंबित कर दिया और लंबी दूरी वाली ट्रेनों को गुवाहाटी में ही रोका जा रहा है। वहीं विमानन कंपनी इंडिगो ने डिब्रूगढ़ आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स कैंसल कर दी हैं। कंपनी ने यात्रियों को इसके लिए अल्टरनेट फ्लाइट लेने या रिफंड की पेशकश की है।

बता दें कि पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के प्रवक्ता सुभानन चंदा ने बताया कि सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह फैसला बुधवार रात में लिया गया,  जिसके बाद कई यात्री कामाख्या और गुवाहाटी में फंस गए। बुधवार रात गुवाहाटी में अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगा दिया गया था क्योंकि यहां प्रदर्शनकारियों ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली के घर को निशाना बनाया था।

वहीं असम के मुख्यमंत्री के गृहनगर डिब्रूगढ़ के चबुआ में प्रदर्शनकारियों ने बुधवार रात एक रेलवे स्टेशन को आग लगा दी थी। इसके अलावा तिनसुकिया जिले में पानीटोला रेलवे स्टेशन को भी आग के हवाले कर दिया गया। आरपीएफ कुमार के महानिदेशक अरुण कुमार ने पीटीआई-भाषा को बताया कि रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 12 कंपनियों को क्षेत्र में भेजा गया है।

वहीं कर्फ्यू के बावजूद गुरुवार सुबह लोग सड़कों पर निकल आए थे। सेना ने शहर में सुबह फ्लैग मार्च निकाला। भारी संख्या में नाकेबंदी के बाद असम के कई शहरों में सड़कों पर वाहन फंसे हुए हैं। पांच-छह वाहनों में आग भी लगा दी गई। राज्य के कई हिस्सों में भाजपा और असम गण परिषद (अगप) के नेताओं के घर पर भी हमले हुए। असम पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) ने कहा, ‘अगले आदेश तक कर्फ्यू लगा रहेगा। हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं और अब तक स्थिति नियंत्रण में है।

Related posts

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे मुकेश अंबानी, 5 करोड़ रुपये किए दान

Nitin Gupta

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने 24 वर्षीय मॉडल से किया था रेप, अब हुआ खुलासा

Trinath Mishra

खालिस्तान समर्थकों का लंदन में प्रदर्शन, भारत का झंडा हटाया

Rani Naqvi