लाइफस्टाइल

अगर आपके अंदर है ये आदत तो नहीं पटेगी आपसे लड़की

couple अगर आपके अंदर है ये आदत तो नहीं पटेगी आपसे लड़की

नई दिल्ली। लड़कों में लड़कियों की पसंद और नापसंद जानने की बड़ी ही उत्सुकता रहती है। जिसको लेकर वो काफी जागरूक रहते हैं, लड़कियां भी लड़कों की कई आदतों पर रिझ जाती हैं तो कई आदतें उनको बिल्कुल ही ना पसंद होती है। जिसको लेकर वो लड़कों से दूरी बनाना ही बेहतर समझती हैं। लड़कियां हमेशा हेल्दी लड़कों की ओर आकर्षित होती है। वो ऐसे लड़कों को बिलकुल ही पसंद नहीं करती जो अच्छे लुक के अलावा अच्छी हेल्थ ना रखते हों।आईये जानते हैं लड़कियां कैसे लडकों को नहीं पसंद करती हैं।

पहले तो वो लड़के जिनकी टमी फैटी हो या बाहर की ओर झांकती हो ऐसे लड़कों से लड़कियां दूरी ही बनाना चाहती हैं। उन्होने फैटी लड़कों से खासा प्रॉब्लम होती है। इसलिए वो उनको पसंद नहीं करती हैं। अब अगर ये दिक्कत आपके साथ है तो निराश होने की जरूरत नहीं है मेरे दोस्त आप बस कुछ बातों का ध्यान रखें ये दिक्कत खुद दूर हो जायेगी। आप रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ नींबू और शहद मिलाकर पिएं ये समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है।

couple अगर आपके अंदर है ये आदत तो नहीं पटेगी आपसे लड़की

कई लड़कों में खर्राटे लेने की आदत होती है। लड़कियों को लड़कों की इस आदत से बहुत ही नफरत होती है। ऐसे लड़कों को लड़कियां बिलकुल ही पसंद नहीं करती हैं। उनको सोते वक्त शांति की जरूरत होती है, और खर्राटे से उनको सोने में दिक्कत होती है। अब आपको ये दिक्कत है तो इसका भी इलाज है हमारे पास बस थोड़ा से ध्यान रखिए सोने के पहले गुनगुना पानी पीना और गर्म पानी की भाप का सेवन आपके लिए लाभप्रद है।

ऐसे लड़कों से भी लड़कियों को दिक्कत होती है जिनके शरीर से बदबू आती हो इसके साथ ही जो रोज ना नहाते हो जिनके नाखूनों और दांतों में गंदगी दिखती हो। अगर आपके शरीर से ऐसे कोई दुर्गंध आती है तो आपके लिए दिक्कत हैं। अगर ये प्रॉब्लम आपके साथ है तो आप नीम की पत्तियों के रस को निकालें इसके बाद इसको पानी में मिलाकर स्नान करें आपके शरीर से ये सब बदबू खुद खत्म हो जायेगी। इसके साथ ही दांतों के पीले पन के लिए आप संतरे के छिलके और तुलसी की पत्तियों का चूर्ण बना लें । रोज ब्रश के बाद इससे दांतों को मांजे आपको लाभ मिलेगा।

Related posts

रात में मेकअप लगाकर सोना हो सकता है खतरनाक…

Anuradha Singh

आंखों पर कुछ ऐसे करें मेकअप, लगेगा परफैक्ट मेकओवर लुक

mohini kushwaha

पेट दर्द में दवाओं की जगह यह घरेलू नुस्खे आजमाएं, चंद मिनटों में दूर हो जाएगी समस्या

Saurabh