featured छत्तीसगढ़

IAS अफसर ने महिला के साथ किया रेप खुलासा होतो ही मचा बवाल..

stop rape IAS अफसर ने महिला के साथ किया रेप खुलासा होतो ही मचा बवाल..

33 साल की महिला ने एक आईएएस अफसर पर रेप का मामला दर्ज कराया है। मामला छत्तीसगढ़ का है। महिला का कहना कि, पति की नौकरी की वजह से आईएएस अफसर ने उसके साथ बवात्कार किया। इस दौरान महिला ने अफसर के द्वारा भेजे गये अश्लील मैसेजस का स्क्रीनसोट भी पुलिस को दिखाया।

rape 2 IAS अफसर ने महिला के साथ किया रेप खुलासा होतो ही मचा बवाल..
भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने सस्पेंड भी कर दिया है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आईएएस अधिकारी को सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि आईएएस अधिकारी के खिलाफ 33 वर्षीय महिला ने रेप का आरोप लगाया है।

जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। पाठक फिलहाल संचालक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजा है। महिला ने मैसेज का स्क्रीन शाट लेकर पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था। उससे संपर्क नहीं हो पाया है।

https://www.bharatkhabar.com/elephants-child-won-the-heart-of-humans-did-such-a-thing/
राज्य सरकार के द्वरा तुरंत फैसला लिये जाने के बाद पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है। बेहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आईएएस अफसर की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले के बारे में पता चल सकेगा। बेहरहाल मामले की जांच चल रही है।

Related posts

कोविड गाइड लाइन के बीच होगा रुद्राभिषेक

Shailendra Singh

अखिलेश ने खोला राज, आखिरकार मोदी के कान में क्या बोले थे मुलायम?

kumari ashu

झारखंड में नक्सलियों ने किया अटैक, चार पुलिसकर्मी शहीद

Trinath Mishra