Breaking News featured उत्तराखंड

उत्तराखंड: 2022 के चुनावी रण को लेकर AAP ने कसी कमर, सैंकड़ो लोग हुए पार्टी में शामिल

WhatsApp Image 2021 01 19 at 12.24.06 PM उत्तराखंड: 2022 के चुनावी रण को लेकर AAP ने कसी कमर, सैंकड़ो लोग हुए पार्टी में शामिल

उधम सिंह नगर: 2022 के चुनावी रण के लिए आम आदमी पार्टी मैदान में उतर चुकी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड समेत यूपी के विधानसभा चुनावों में सभी सीटों पर लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि उत्तराखंड और यूपी में आप को काई जनाधार नहीं है लेकिन चुनावों में खोने के लिए भी कुछ नहीं है। एक तरफ बीजेपी के लिए सत्ता बचाने की चुनौती होगी वहीं दूसरी ओर आप आपना दिल्ली का शिक्षा स्वास्थय माॅडल को लेकर आगे बढ़ रही है। आपको बता दें आम आदमी पार्टी जब भी दिल्ली से बाहर निकली है हर बार मुंह की खाई है इसलिए कुछ लोग कहते हैं कि आप सिर्फ दिल्ली के लिए ही बनी है। लेकिन इस बार आप पार्टी पूरे जोरो शोरो से प्रचार प्रसार में लगी है और कार्यकर्ताओं में इस बार एक अलग ही काॅनफिडेंस देखने को मिल रहा है। पार्टी में सिर्फ दो लोग होने या दो लोगों की पार्टी होने के आरोप के बीच अब आम आदमी पार्टी विस्तार कर रही है। रोज नये लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी 2022 को लेकर काफी गम्भीर दिख रही है और इस बार वो किसी भी रहत का रिस्क नहीं लेना चाहती इसीलिए अभी से कमर कस ली है।

 

इसी बीच उत्तराखंड के 2022 के विधानसभा के चुनावी रण के लिए उत्तराखंड में अगर किसी राजनीतिक पार्टी ने अपनी तैयारियों को जमीनी स्तर पर उतारना शुरू कर दिया है तो वो आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने इसी उद्देश्य को लेकर खटीमा ब्लॉक परिसर में सदस्यता अभियान चलाया। अभियान के तहत आम आदमी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर के समक्ष सैकड़ों लोगों ने बीजेपी और कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और साथ ही आम आदमी पार्टी को आने वाले चुनाव में जिताने का संकल्प भी लिया।

 

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधित प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और बीजेपी के शासन से तंग आ चुकी है। आवाम आने वाले 2022 के चुनाव में ‘आप’ को बेहतर विकल्प के रूप में देख रही है। प्रदेश भर में चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में उत्तराखंड का आम जनमानस दिल्ली में आम आदमी पार्टी के शासन से प्रभावित होकर ‘आप’ का दामन थाम रहा है। मोहनिया ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि अगर राज्य में कोई राजनीतिक दल उत्तराखंड गठन के सपनों को साकार कर सकता है तो वो आम आदमी पार्टी ही है।

 

Related posts

कांग्रेस महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बनाया ट्विटर पर अकाउंट

Rani Naqvi

देश में असहिष्णुता संबंधी अपने कथित बयान पर नसीरुद्दीन शाह ने किया अपना बचाव

Rani Naqvi

भारत में पहली बार मिला जुरासिक काल का प्रमाण

Breaking News