featured मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत, रेप के बाद मासूम की फोड़ी दोनों आंख

rape

भोपाल। लॉकडाउन के दौरान भी मध्य प्रदेश में रेप जैसी घिनौनी घटनाएं नहीं रुक रही हैं। अब दमोह जिले में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची गुरुवार (23 अप्रैल, 2020) को यहां खेत के पास बने एक मकान में बेहद ही गंभीर हालत में मिली। बच्ची के हाथ-पैर बंधे हुए थे। इतना ही नहीं हैवानियत के बाद शैतान ने बच्ची की दोनों आंखें फोड़ दी थीं। मासूम बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से इलाके के लोग स्तब्ध हैं। 

घटना के बारे में मिली विस्तृत जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची दुकान पर सामान खरीदने गई थी। तब ही किसी ने उसे अगवा कर लिया और एक सुनसान मकान में उसे ले जाकर उसके साथ इस भयानक कांड को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के शरीर पर भी जख्म के कई निशान मिले हैं। इस घटना के सूचना मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

कुछ मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस मामले की जांच के लिए पुलिस एसआईटी गठित की है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर कई संदिग्धों से पूछताछ भी की है। बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाले आरोपी पर 10,000 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। 

इधर इस पूरे मामले पर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। सीएम ने कहा है कि आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये गये हैं और उसपर कठोर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। बच्ची को बेहतरीन चिकित्सा व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। 

https://www.bharatkhabar.com/7-50-crore-population-of-madhya-pradesh-imprisoned-in-homes-according-to-health-department-31078-people-were-sampled-in-about-40-days/

वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस गंभीर घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लॉकडाउन के बीच भी राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। 

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बीच दुष्कर्म की यह तीसरी घटना है। हाल ही में 17 साल की एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया था कि सरेराह गाड़ी में उसका अपहरण कर एक युवक ने उसके साथ 3 घंटे तक हैवानियत का गंदा खेल खेला था। लड़की ने बताया था कि गाड़ी में उसे करीब 6-8 किलोमीटर तक ले जाया गया था लेकिन किसी भी चेक पोस्ट पर पुलिस ने गाड़ी को नहीं रोका था। 

इससे पहले यहां 53 साल की एक नेत्रहीन महिला बैंक अधिकारी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया था। महिला ने बताया था कि लॉकडाउन की वजह से उनक घर के बाकी सदस्य राजस्थान में फंसे हुए हैं। घटना के वक्त वो घर में अकेली थीं और रात के वक्त सो रही थीं। जानलेवा बन चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार ने देश भर में पहले 14 अप्रैल और फिर 3 मई तक लॉकडाउन का ऐलान किया है।

Related posts

बॉलीवुड में हिट होने के लिए दीपिका को मिली ये सलाह, सुनकर आप भी चौंक जायेंगे

mohini kushwaha

उत्तर प्रदेशः हरदोई में दबंग युवकों ने लड़की से की छेड़छाड़ विरोध करने पर फाड़े कपड़े

mahesh yadav

अल्मोड़ा : किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बिरौड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना का हुआ शुभारंभ

Nitin Gupta