featured देश

Weather Update Today: उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, आज इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश के आसार

uttarakhand mansun weather raini seseon Weather Update Today: उत्तर भारत में मौसम ने ली करवट, आज इन राज्यों में तेज आंधी और बारिश के आसार

Weather Update Today: गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत में बुधवार शाम को बारिश होने के बाद काफी राहत मिली। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई। मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल एक सप्ताह तक अभी लोगों को राहत मिली रहेगी।

ये भी पढ़ें :-

PM Modi Departed For India: PM मोदी का तीन दिवसीय यूरोप दौरा खत्म, स्वदेश के लिए हुए रवाना

बारिश से लोगों को गर्मी से तो निजात मिली लेकिन कई लोगों के लिए जानलेवा भी साबित हुई। यूपी, हरियाणा, हिमाचल में 10 से अधिक लोगों की मौत की खबर भी आई। छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। इसके बाद ये अधिक सक्रिय होगा और गहरे दबाव में तब्दील होकर चक्रवात का रूप ले सकता है।

इन राज्यों में आज भी बारिश के आसार
उत्तरप्रदेश, हरियाणा, हिमाचल, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के कई राज्यों में बारिश के आसार हैं।

असानी चक्रवात का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 6 मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है। इस चक्रवात को असानी कहा जाएगा। यह नाम श्रीलंका ने दिया है। अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा।

इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था। इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है।

चक्रवात से ये राज्य प्रभावित हो सकते हैं
पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इस चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। छह मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है। यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं।

Related posts

बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को जूतों से पीटो- गोवा डीजीपी

Pradeep sharma

VIDEO: पीएम मोदी ने लिया कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़, जानें नर्स ने क्या कहा?

Yashodhara Virodai

ऋषभ पंत अचानक धोनी की क्यों करने लगे तारीफ?,क्या पंत को सताने लगा है डर..

Mamta Gautam