Ram Mandir Ayodhya Aarti Entry Pass: 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्राण-प्रतिष्ठा का महासमारोह का आयोजन होगा। ये समारोह 16 जनवरी से शुरू हो जाएगा।
ये भी पढ़ें :-
इस समारोह में देश-विदेश से लोग पहुंचने वाले हैं। अगर आप भी राम मंदिर की आरती में शामिल होना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन पास बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन एंट्री पास कैसे बुक करें…
एंट्री पास बुक के लिए ऐसे करें अप्लाई
- आपको श्री राम जन्मभूमि की आधिकारिक साइट online.srjbtkshetra.org/ पर जाना होगा।
- इसके बाद साइट का मुख्य पेज खुल जायेगा, जहां आपको दान, आरती, दर्शन और लेन-देन का इतिहास मिलेगा।
- उसमें आपको आरती वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आरती की तारीख का चयन करना होगा और अपनी सुविधा के अनुसार आरती का समय चुनना होगा।
- फिर आपको नाम, राज्य, जिला और अन्य चीजों सहित अपने सभी विवरण भरने के लिए कॉलम दिखाई देंगे।
- उन ऑप्शन को अपने भरना है और आपका आरती के लिए पास बुक हो जाएगा।
- आरती पास बुक करते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आरती में शामिल होने के लिए एक समय में केवल एक ही व्यक्ति ऑनलाइन एंट्री पास बुक कर सकता है।