featured देश यूपी राज्य

सीएम योगी ने कसा वेदांती पर तंज कहा, वेदांती नहीं पाल सकते है गाय

yogi 2 सीएम योगी ने कसा वेदांती पर तंज कहा, वेदांती नहीं पाल सकते है गाय

अयोध्या: अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उदासीन आश्रम की गौशाला के उद्घाटन के दौरान संत समाज को संबोधित करते हुए राम विलास वेदांती पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वो गधा पाल सकते हैं गाय नहीं। उन्होंने कहा कि धर्म तो गोवंश, मंदिर और नदियों में हैं। उन लोगों में है जो अपना जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर देते हैं।

yogi 2 सीएम योगी ने कसा वेदांती पर तंज कहा, वेदांती नहीं पाल सकते है गाय

वेदांती पर साधा निशाना

इस दौरान सूबे की मुखिया योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस मंच पर बहुत सारे संत हैं, वेदांती को छोड़ दें। वेदांती अपने यहां गधा रखे हुए हैं, वो गाय तो पाल नहीं सकते। लेकिन अन्य लोग तो गाय पाल सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर गौ सेवा का कार्य शुरु हो जाएगा। अयोध्या जिले में 2 गौशाला बनेगी। अयोध्या के हर आश्रम 2-2 गाय पालें और उनका खर्चा खुद उठाएं।

सीएम ने की अभियान की बात

साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बीजेपी ने आने के बाद पहला काम अवैध बूचड़खाने बंद करवाने का किया। इसके साथ ही गौ-तस्करी के खिलाफ पूरे प्रदेश में अभियान चलाया गया। जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों में गौशाला बने ऐसी व्यवस्था की जा रही है। आपको बता दें सीएम योगी आज अपने एक दिन के दौरे पर थे।

महेश यदुवंशी

Related posts

विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन दो दिवसीय सम्मलेन में करेगा समस्याओं की समीक्षा 

Shailendra Singh

बीजेपी का दावा, जल्द खत्म होगा गतिरोध और बनेरगी सकार

Rani Naqvi

Himachal Pradesh: नवनिर्वाचित सीएम सुखविंदर सुक्खू ने ग्रहण किया कार्यभार

Rahul