featured धर्म

14 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानिए आज का पंचांग और राहुकाल का समय

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: 14 अक्टूबर 2022 को शुक्रवार है। आज के दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। आइए जानें आज का राशिफल

मेष
आत्मविश्वास में कमी रहेगी, परन्तु वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे।

वृष
धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन
आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, परन्तु कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। व्यर्थ के झगड़े एवं वाद-विवाद से बचें। भागदौड़ भी अधिक रहेगी।

कर्क
मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी, परन्तु बातचीत में सन्तुलित रहें। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। संयत रहें।

सिंह
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें।

कन्या
मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कारोबार में परिश्रम अधिक रहेगा, परन्तु लाभ के अवसर भी मिलेंगे। किसी मित्र के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

तुला
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक
नौकरी में अफसरों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। मन अशान्त हो सकता है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी।

धनु
सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में वृद्धि होगी। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे। माता-पिता का साथ मिलेगा।

मकर
आत्मविश्वास बहुत रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। लाभ के अवसर मिलेंगे। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कुंभ
किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम अधिक रहेगा। बातचीत में संयत रहें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है।

मीन
परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में सतर्क रहें। भाई-बहन का साथ मिल सकता है।

Aaj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2022 शुक्रवार का दिन है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि 04:52 AM तक उपरांत षष्ठी है। सूर्य कन्या राशि पर योग-वरीयान, करण-कौलव और तैतिल मास है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 14 अक्टूबर का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2079
  • आज की तिथि
  • तिथि-पंचमी तिथि 04:52 AM तक उपरांत षष्ठी
  • नक्षत्र-रोहिणी 08:47 PM तक उपरांत म्रृगशीर्षा
  • करण-कौलव और तैतिल
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग-वरीयान
  • वार-शुक्रवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय–6:27 AM
  • सूर्यास्त-5:58 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय-19:12 PM, 14अक्टूबर
  • चन्द्रास्त-11:18 AM ,15 अक्टूबर
  • राहु काल – 10:46 AM से 12:12 PM तक

Related posts

दिल्ली के शाहीन बाग आंदोलन के सूत्रधार और आपत्तिजनक भाषण देने के आरोपी शरजील इमाम की तलाश, 3 लोग हिरासत में

Rani Naqvi

 उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, जारी किया गया अलर्ट

mohini kushwaha

Wrestlers Protest: नाबालिग महिला पहलवान ने बृजभूषण पर लगाए आरोप लिए वापस, पुलिस ने कोर्ट में दर्ज कराया बयान

Rahul