featured मनोरंजन

हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का लगा आरोप

920311 1 hindustani bhau kunal kamra account removed हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का लगा आरोप

बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट रहे विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ इन दिनों मुसीबत में पड़ गए हैं। उन पर छात्रों को भड़काने का आरोप है, जिसके बाद धारावी पुलिस ने आईपीसी की गई धाराओं महाराष्ट्र पुलिस एक्ट, आपदा प्रबंधन एक्ट व अन्य के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में इकरार खान वकार खान नाम के एक और श्ख्स को गिरफ्तार किया है।

820410 hindustani bhau हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का लगा आरोप

दरअसल, विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था। इस वीडियो के माध्यम से छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाया गया, जिसके बाद कई छात्रों ने सोमवार को मुंबई के धारावी में प्रदर्शन किया। इन छात्रों की मांग है कि कोविड-19 के संकट के बीच 10वीं और 12वीं की परीक्षा को ऑनलाइन करवाया जाए।

download हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छात्रों को प्रदर्शन के लिए उकसाने का लगा आरोप

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
विकास पाठक पर इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। वह मुंबई के दादर शिवाजी पार्क में बच्चों की परीक्षा रद्द करने और स्कूल की फीस माफ करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद उन्हें कोरोना नियमों का पालन न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। एक बार फिर से वह मुसीबत में घिर गए हैं।

ये भी पढ़ें :-

Union Budget 2022: पेपरलेस बजट से कितनी मिलेगी राहत, जानिए आम बजट 2022-23 से जुड़े LIVE अपडेट

 

Related posts

पंजाब: आतंकी के भाई को कमान सौंपने पर बुरी फंसी पंजाब सरकार, कांग्रेस नेताओं ने ही उठाए सवाल

Saurabh

30वीं बार पाक ने तोड़ा सीजफायर, एलओसी पर की फायरिंग

shipra saxena

इतने बच्चों के साथ किम कार्दशियन कर रहीं हैं ये काम, जानकर चौक जाएंगे आप

Trinath Mishra