featured देश राज्य

Pandit Sukhram Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती

1596190275 sukh ram ex telecom minister 25 years of mobile phone in india Pandit Sukhram Passed Away: पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती

Pandit Sukhram Passed Away: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुख राम का निधन हो गया है। उनके पोते आश्रय शर्मा ने यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी है। वह 95 वर्ष के थे। सुखराम को सात मई को नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन का समय नहीं बताया गया है।

आश्रय शर्मा ने पोस्ट में बचपन की अपने दादा के साथ वाली एक तस्वीर भी साझा की है। पंडित सुखराम के दूसरे पोते आयूष शर्मा हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की बहन अर्पिता के पति हैं। पंडित सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने मंगलवार देर रात फेसबुक पर पोस्ट में लिखा, ”अलविदा दादाजी, अभी नहीं बजेगी फोन की घंटी।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री शर्मा को चार मई को मनाली में ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद मंडी में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। एम्स में बेहतर इलाज के लिए वहां से उन्हें शनिवार को दिल्ली लाया गया।

राजनीतिक करियर
पंडित सुखराम की शुरूआत बतौर सरकारी कर्मचारी हुई थी। उन्होंने 1953 में नगर पालिका मंडी में बतौर सचिव अपनी सेवाएं दी। इसके बाद 1962 में मंडी सदर से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीते। 1967 में इन्हें कांग्रेस पार्टी का टिकट मिला और फिर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। इसके बाद पंडित सुखराम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से 13 बार चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

Related posts

अस्पताल में भर्ती हुए सचिन तेंदुलकर, कोरोना वायरस से हैं संक्रमित

Saurabh

काबूल में ताजा धमाके महज ट्रेलर हैं, डिफेंस एक्सपर्ट ने भारत को लेकर कही ये बात

Rani Naqvi

Winter Skin Care Tips: त्वचा की नेचुरल नमी बरकरार रखने के लिए सर्दियों में इस्तेमाल करें ये टिप्स

Neetu Rajbhar