featured धर्म

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को इस राशि के लोगों को हो सकता है फायदा, जानें अपना राशिफल

Aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को आप अपने किए कार्यों की प्रशंसा से फूले नहीं समाएंगे। कुछ राशियों को आशा से अधिक लाभ होगा और प्रगति होने से खोया हुआ विश्वास लौटेगा। वहीं कुछ राशियों के लोग धन के लेन-देन में सावधानी बरतें तो आज का द‍िन आर्थिक और करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा, देखें विस्तार से…

मेष
सूर्य इसी राशि में व गुरु द्वादश रहकर लाभ देंगे। पंचम चन्द्रमा आज आपका मन आध्यात्मिक करेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र लाभान्वित होंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। बुध भी शुभ है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। गेंहू का दान करें।

वृष
आज का दिन द्वादश सूर्य, एकादश गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा शुभ बनाएगा। धन का आगमन व व्यय धार्मिक कार्यों में हो सकता है। शनि स्वास्थ्य खराब कर सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। सफेद व नीला रंग शुभ है।

मिथुन
व्यवसाय में प्रगति होगी। सप्तम गुरु व शुक्र गोचर के कारण व्यवसाय सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। हरा व सफेद रंग शुभ है। माता की उपासना करें। गुड़ का दान करें।

कर्क
आज का दिन सफलता का है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। सफेद व पीला रंग शुभ है।शिव उपासना करें। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तक का दान करें।

सिंह
सूर्य का मेष व गुरु शुक्र का धनु गोचर आज आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता देगा। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी।बैंकिंग व मैनेजमेंट फील्ड के छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। पीला व हरा रंग शुभ है करें। मूंग का दान करें।

कन्या
सप्तम गुरु बहुत ही शुभ हैं। जॉब में उन्नति से प्रसन्नता होगी। प्यार में चन्द्रमा व शुक्र आज अति भावुकता ला सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। विष्णु जी की पूजा करते रहें। नारंगी व आसमानी रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गेहू व गुड़ का दान करें।

तुला
व्यवसाय में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञ करियर में अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। आज जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पीला व नारंगी रंग शुभ है। सप्तश्लोकी दुर्गा का पाठ लाभदायी रहेगा।

वृश्चिक
आज दशम चंद्रमा कर्म भाव में रहकर सफलता की प्राप्ति कराएंगे। पीला व नीला रंग शुभ है। लाल फलों का दान करें। धार्मिक यात्रा करने के संकेत हैं। श्री सूक्त पाठ करें

धनु
आज शिक्षा में लाभ है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन प्राप्ति के संकेत हैं। हरा व सफेद रंग शुभ है। उड़द व गुड़ का दान करें।

मकर
तृतीय गुरु व चतुर्थ सूर्य आर्थिक लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। आसमानी व बैंगनी रंग शुभ है। वाहन क्रय कर सकते हैं। सवा किलो उड़द का दान करें।

कुंभ
सूर्य तृतीय व गुरु द्वितीय तथा चन्द्रमा सप्तम है। आज आप किसी रुके कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे, पूर्ण सफलता के लिए सुंदरकांड का पाठ करें। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। गाय को पालक खिलाएं। उड़द का दान करें।पिता का आशीर्वाद लें।

मीन
आज सूर्य इसी राशि से द्वितीय व गुरु इसी राशि में तथा चन्द्रमा खष्ठम है। धन का आगमन हो सकता है। गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेंगे। धन प्राप्ति में सफलता के संकेत हैं। संतान की प्रगति से खुश रहेंगे। लाल व सफेद रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

Related posts

सीएम योगी का वाराणसी को ‘जाम मुक्त’ करने का संकल्प हो रहा सार्थक,  दो दिन में यातायात में सुधार

Saurabh

लॉकडाउन 4.0  में हरियाणा सरकार का बड़ा कदम, कोई भी जिला रेड जोन  में नहीं, खुल जाएंगी ज्यादतर चीज़े

Rani Naqvi

एलजी कार्यालय के बाहर युवक ने मनीष सिसोदिया पर फेंकी स्याही

Rahul srivastava