featured देश

Landslide In Himachal: चंबा में एक बार फिर भूस्खलन, भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

WhatsApp Image 2022 08 21 at 11.05.34 AM Landslide In Himachal: चंबा में एक बार फिर भूस्खलन, भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Landslide In Himachal: रविवार को हिमाचल प्रदेश के चंबा में एक बार फिर भूस्खलन होने से रास्ते बंद हो गए। जानकारी के मुताबिक चंबा -भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 ए कांदू के पास पूरी तरह से प्रभावित हो गया. जिसके चलते दोनो तरफ गाड़ियों की लंबी- लंबी कतारें लग गई।

ये भी पढ़ें :-

Amit Shah Visit Telangana: अमित शाह का तेलंगाना दौरा आज, मुनुगोड विधानसभा में उपचुनाव का करेंगे प्रचार

हालंकि राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी ने अपनी मशीनरी मौके पर भेज दी है, ताकि समय रहते मार्ग को बहाल किया जा सके। जानकारी के अनुसार, कांदू के पास रविवार की सुबह भारी भूस्खलन हुआ है। यहां पेड़ गिरने से भरमौर-पठानकोट हाईवे बंद हो गया है। अस्थायी दुकानों पर चीड़ के पेड़ गिर गए हैं।

हाईवे बहाल करवाना चुनौती बना है। हाईवे पर चंबा और बनीखेत की तरफ से छोटे और बड़े वाहनों की लंबी कतारें लगीं हैं। विभागीय मशीनरी मौके पर पहुंच गई है। मलबे को हटाने का काम चल रहा है। एनएच सहायक अभियंता कनव बडोत्रा ने बताया कि हाईवे को जल्द बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिमाचल में 4 दिन येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा हिमाचल में चार दिन और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। आगामी 24 घंटों के दौरान भी जिला मंडी, शिमला, कांगड़ा, कुल्लू और चंबा में भारी बारिश की की बात कही गई है। इस दौरान नदी-नालों के उफान पर रहने और लैंडस्लाइड होने की आशंका जताई है।

Related posts

कश्मीर पर सभी दलों के ‘एक सुर’, मोदी ने सराहा

bharatkhabar

खुदरा मुद्रास्फीति की दर पहुंची तीन फीसदी पर, अभी और भी बढ़ सकती है मंहगाई दर

bharatkhabar

दावा: पाकिस्तान के पास जल्द होगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु जखीरा

lucknow bureua